Navratri 2025: रांची में बारिश का साया, Durga Puja preparations पर असर

रांची में नवरात्र 2025 के पहले दिन बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की चेतावनी दी, जिससे Durga Puja preparations प्रभावित।


Navratri 2025 रांची: शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है और राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में दुर्गोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लेकिन लगातार हो रही बारिश ने पूजा समितियों और आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पंडाल निर्माण से लेकर सजावट तक के काम में कई जगह अड़चनें आ रही हैं।


Key Highlights:

  • शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से, तैयारियों में तेजी।

  • राजधानी रांची में रोजाना बारिश से पूजा समितियां परेशान।

  • मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई।

  • मानसून की वापसी की प्रक्रिया देशभर में शुरू हो चुकी है।

  • गुरुवार को रांची में दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव देखा गया।

  • शाम को काले बादल और हल्की बारिश से दिक्कतें बढ़ीं।


Navratri 2025:

मौसम विभाग के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन यानी रविवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इससे दुर्गा पूजा की तैयारियों पर बारिश का साया बना हुआ है। हालांकि विभाग का कहना है कि देश से मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और दुर्गा पूजा के बाद झारखंड से भी मानसून की विदाई होगी।

गुरुवार को राजधानी रांची का मौसम भी बदला-बदला रहा। सुबह तेज धूप खिली और अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। शाम करीब 4 बजे काले बादलों ने आसमान को ढक लिया और गर्जन के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। हालांकि करीब आधे घंटे बाद बादल छंट गए और मौसम सामान्य हो गया।

Navratri 2025:

नवरात्र पर मौसम का यह बदला मिजाज भक्तों और पूजा समितियों की चिंता बढ़ा रहा है। बारिश के चलते पंडाल सजावट, लाइटिंग और पूजा स्थल की तैयारियों में तेजी से बदलाव किए जा रहे हैं ताकि मां दुर्गा की आराधना में किसी तरह की बाधा न आए।

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...