क्रेडिट कार्ड से घर के रेंट पेमेंट पर लगा ब्रेक, RBI के नए नियम से PhonePe, Paytm और Cred ने बंद की सेवा

Desk. अगर आप क्रेडिट कार्ड से घर का किराया देते हैं, तो अब आपको झटका लग सकता है। दरअसल, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नए नियमों के चलते अब क्रेडिट कार्ड से किराया पेमेंट करना पहले जैसा आसान नहीं रहेगा। इसके बाद कई फिनटेक कंपनियों जैसे PhonePe, Paytm और CRED ने यह सेवा बंद कर दी है।

क्या है नया नियम?

RBI की नई गाइडलाइंस के अनुसार, अब आप सिर्फ उन्हीं मकान मालिकों को क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर पाएंगे, जो KYC के साथ रजिस्टर्ड मर्चेंट हैं। यानी, जिन मकान मालिकों ने खुद को व्यापारी के रूप में रजिस्टर्ड नहीं किया है, उन्हें अब इस तरीके से भुगतान नहीं किया जा सकेगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?

RBI ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि क्रेडिट कार्ड के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके। दरअसल, कई यूज़र्स फिनटेक ऐप्स के ज़रिए खुद के या परिचितों के खातों में कृत्रिम रूप से रेंट ट्रांजैक्शन दिखाकर पैसा ट्रांसफर करते थे, जिससे उन्हें कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स और ब्याज-मुक्त अवधि का फायदा मिल रहा था।

अब क्या है नियमों की शर्तें?

नए दिशा-निर्देशों के तहत सभी पेमेंट एग्रीगेटर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन मर्चेंट्स को पेमेंट हो रही है, वे पूरी तरह से KYC वेरिफाइड हों। मकान मालिक का बैंक खाता केवाईसी प्रोसेस से गुजरना अनिवार्य होगा। यह जांच Central KYC Registry, मर्चेंट के खुद के केवाईसी या अन्य वैध जांच प्रक्रियाओं से पूरी की जा सकती है।

कितना होगा असर?

अब आप PhonePe, Paytm और CRED जैसे ऐप्स से क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट का पेमेंट नहीं कर सकेंगे। इससे यूज़र्स को मिलने वाला रिवॉर्ड पॉइंट्स, ब्याज-मुक्त क्रेडिट पीरियड और कैशबैक जैसे फायदे बंद हो जाएंगे। कई लोग जो किराया चुकाने के लिए क्रेडिट कार्ड पर निर्भर थे, उन्हें अब UPI, NEFT, IMPS, RTGS या चेक जैसे अन्य विकल्प अपनाने होंगे।

अब PhonePe Rent Payment Service, Paytm Rent Payment via Credit Card, Cred RentPay Feature ऐप्स पर रेंट पेमेंट का ऑप्शन नहीं मिलेगा।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...