क्रेडिट कार्ड से घर के रेंट पेमेंट पर लगा ब्रेक, RBI के नए नियम से PhonePe, Paytm और Cred ने बंद की सेवा

Desk. अगर आप क्रेडिट कार्ड से घर का किराया देते हैं, तो अब आपको झटका लग सकता है। दरअसल, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नए नियमों के चलते अब क्रेडिट कार्ड से किराया पेमेंट करना पहले जैसा आसान नहीं रहेगा। इसके बाद कई फिनटेक कंपनियों जैसे PhonePe, Paytm और CRED ने यह सेवा बंद कर दी है।

क्या है नया नियम?

RBI की नई गाइडलाइंस के अनुसार, अब आप सिर्फ उन्हीं मकान मालिकों को क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर पाएंगे, जो KYC के साथ रजिस्टर्ड मर्चेंट हैं। यानी, जिन मकान मालिकों ने खुद को व्यापारी के रूप में रजिस्टर्ड नहीं किया है, उन्हें अब इस तरीके से भुगतान नहीं किया जा सकेगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?

RBI ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि क्रेडिट कार्ड के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके। दरअसल, कई यूज़र्स फिनटेक ऐप्स के ज़रिए खुद के या परिचितों के खातों में कृत्रिम रूप से रेंट ट्रांजैक्शन दिखाकर पैसा ट्रांसफर करते थे, जिससे उन्हें कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स और ब्याज-मुक्त अवधि का फायदा मिल रहा था।

अब क्या है नियमों की शर्तें?

नए दिशा-निर्देशों के तहत सभी पेमेंट एग्रीगेटर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन मर्चेंट्स को पेमेंट हो रही है, वे पूरी तरह से KYC वेरिफाइड हों। मकान मालिक का बैंक खाता केवाईसी प्रोसेस से गुजरना अनिवार्य होगा। यह जांच Central KYC Registry, मर्चेंट के खुद के केवाईसी या अन्य वैध जांच प्रक्रियाओं से पूरी की जा सकती है।

कितना होगा असर?

अब आप PhonePe, Paytm और CRED जैसे ऐप्स से क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट का पेमेंट नहीं कर सकेंगे। इससे यूज़र्स को मिलने वाला रिवॉर्ड पॉइंट्स, ब्याज-मुक्त क्रेडिट पीरियड और कैशबैक जैसे फायदे बंद हो जाएंगे। कई लोग जो किराया चुकाने के लिए क्रेडिट कार्ड पर निर्भर थे, उन्हें अब UPI, NEFT, IMPS, RTGS या चेक जैसे अन्य विकल्प अपनाने होंगे।

अब PhonePe Rent Payment Service, Paytm Rent Payment via Credit Card, Cred RentPay Feature ऐप्स पर रेंट पेमेंट का ऑप्शन नहीं मिलेगा।

Shravani Mela Special Train: रांची से भागलपुर के लिए चलेगी मेला...

श्रावणी मेला 2026 के दौरान रांची से भागलपुर के बीच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद बाबाधाम...

Delhi Travel Crisis: रांची से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी...

 रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग से यात्री परेशान हैं। राजधानी एक्सप्रेस को...

Jharkhand Monsoon Update: मानसून की एंट्री के दूसरे दिन झारखंड में...

 झारखंड में मानसून के प्रवेश के दूसरे दिन 14 जिलों में भारी बारिश हुई। ठनका गिरने से 7 लोगों की मौत हुई। 19 जून...