साइंस सिटी का जल्द होगा उद्घाटन, बची दो गैलरियों का काम हुआ पूरा

पटना. भवन निर्माण विभाग की ओर से बनाये जा रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी में बची दो गैलरियों का काम पूरा हो गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन कर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। मोइनुल हक स्टेडियम के पास लगभग 20.5 एकड़ भखंड पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है।

साइंस सिटी में कुल पांच गैलरियों का निर्माण किया जाना है यथा- बी ए साइंटिस्ट्स गैलरी, बेसिक साइंस गैलरी, सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी, स्पेस एंड एस्ट्रोनोमी गैलरी तथा बॉडी एंड माइंड गैलरी। पांचों गैलरियों का कुल क्षेत्रफल लगभग 7725 वर्गमीटर है और इनमें 26 थीम पर आधारित 269 विज्ञान प्रदर्श स्थापित किया जाना है। पहले चरण के लिए प्रथम गैलरी (बी ए साइंटिस्ट्स गैलरी) में प्रदर्श अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि द्वितीय गैलरी (बेसिक साइंस गैलरी) में 30 प्रदर्शों का अधिष्ठान पूर्ण कर लिया गया है।

बी ए साइंटिस्ट्स गैलरी में हार्मोनिक स्ट्रिंग्स, 3डी जोइट्रोप, रिपल टैंक, स्टैंडिंग वेव्स, क्योरोसिटी, लेविटेटिंग वाटर जैसे रोचक विज्ञान प्रदर्श लगाए गए हैं। वहीं, बेसिक साइंस गैलरी में डेसिमल सिस्टम, बाइनरी सिस्टम, गोल्डेन रेशियो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिसिस जैसे आधुनिक विषयों पर आधारित प्रदर्श शामिल हैं।

सचिव कुमार रवि ने बताया कि बी ए साइंटिस्ट्स गैलरी में प्रदर्श अधिष्ठापन पूर्ण हो गया है। पहले चरण में बेसिक साइंस गैलरी में 30 प्रदर्शों का अधिष्ठान पूर्ण कर लिया गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिए यह भव्य और अनुठा केंद्र होगा।

इसके अतिरिक्त साइंस सिटी के एट्रियम एरिया को विकसित किया गया है। एट्रियम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की मूर्ति, डिजिटल पैनल, म्यूरल लगाए गए हैं। बच्चों एवं आगंतुकों के लिए सेल्फी पॉइंट विकसित की गई है। ऑडिटोरियम में बच्चों के लिए थ्री डी विज्ञान फिल्म दिखाने की व्यवस्था रहेगी।

साइंस सिटी में बच्चों एवं आगंतुकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कैफेटेरिया, पेयजल, शौचालय, वाहन पार्किंग सहित अन्य आवश्यक कार्यों को पूरा किया गया है। साइंस सिटी परिसर में 500 सीटों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम तथा 150 छात्रों एवं 3 शिक्षकों के लिए डोरमेटरी का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

डोरमेटरी में शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए आने वाले बच्चों के रहने एवं खाने की व्यवस्था रहेगी। साथ ही भूतल पर 4डी थियेटर, प्री-फंक्शनल हॉल, बहुउद्देशीय हॉल की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक अनूठा केंद्र बनेगी, जो विद्यार्थियों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करें।

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...