कल डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन, सीएम नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन

पटना. महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में बन रहे साइंस सिटी का उद्घाटन कल किया जाएगा। मोईन-उल-हक स्टेडियम के समीप लगभग 20.5 एकड़ भूखंड पर निर्मित साइंस सिटी का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से संपन्न होगा।

साइंस सिटी में कुल पांच गैलरियां है यथा- बी ए साइंटिस्ट्स गैलरी, बेसिक साइंस गैलरी, सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी, स्पेस एंड एस्ट्रोनोमी गैलरी तथा बॉडी एंड माइंड गैलरी। पांचों गैलरियों का कुल क्षेत्रफल लगभग 7725 वर्गमीटर है और इनमें 26 थीम पर आधारित 269 विज्ञान प्रदर्श स्थापित किया जाना है।

बी ए साइंटिस्ट्स गैलरी में हार्मोनिक स्ट्रिंग्स, 3डी जोइट्रोप, रिपल टैंक, स्टैंडिंग वेव्स, क्योरोसिटी, लेविटेटिंग वाटर जैसे रोचक विज्ञान प्रदर्श लगाए गए हैं। वहीं, बेसिक साइंस गैलरी में डेसिमल सिस्टम, बाइनरी सिस्टम, गोल्डेन रेशियो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिसिस जैसे आधुनिक विषयों पर आधारित प्रदर्श शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त साइंस सिटी के एट्रियम एरिया को विकसित किया गया है। एट्रियम में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की मूर्ति, डिजिटल पैनल, म्यूरल लगाए गए हैं। बच्चों एवं आगंतुकों के लिए सेल्फी पॉइंट विकसित की गई है। ऑडिटोरियम में बच्चों के लिए थ्री डी विज्ञान फिल्म दिखाने की व्यवस्था रहेगी।

साइंस सिटी में बच्चों एवं आगंतुकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कैफेटेरिया, पेयजल, शौचालय, वाहन पार्किंग सहित अन्य आवश्यक कार्यों को पूरा किया गया है। साइंस सिटी परिसर में 500 सीटों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम तथा 150 छात्रों एवं 3 शिक्षकों के लिए डोरमेटरी का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

डोरमेटरी में शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए आने वाले बच्चों के रहने एवं खाने की व्यवस्था रहेगी। साथ ही भूतल पर 4डी थियेटर, प्री-फंक्शनल हॉल, बहुउद्देशीय हॉल की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक अनूठा केंद्र बनेगी, जो विद्यार्थियों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करें।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...