पटना को मिली बड़ी सौगात : पीएम मोदी ने शिप रिपेयर सुविधा व अर्बन वाटर मेट्रो परियोजना की रखी नींव

पटना को मिली बड़ी सौगात : पीएम मोदी ने शिप रिपेयर सुविधा और अर्बन वाटर मेट्रो परियोजना की रखी नींव

पटना : राजधानी पटना को आज विकास की दो अहम परियोजनाओं की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पटना सिटी के गायघाट में आयोजित समारोह में 415 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली शिप रिपेयर सुविधा (Ship Repair Facility in Patna) का शिलान्यास किया। साथ ही 908 करोड़ रुपए की अर्बन वाटर मेट्रो (Urban Water Metro Project in Patna) के लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और बिहार सरकार के बीच समझौता हुआ।

Goal 7 22Scope News

शिप रिपेयर सुविधा से घटेगी लागत, बढ़ेगा रोजगार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिप रिपेयर सुविधा से जहाजों की मरम्मत में तेजी आएगी, परिचालन लागत कम होगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य गंगा नदी के जरिए पटना को राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (National Waterway-1) पर एक प्रमुख केंद्र बनाना है।

अर्बन वाटर मेट्रो से जुड़ेगा पटना का जलमार्ग नेटवर्क

आपको बता दें कि 908 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली Urban Water Metro Project Patna के तहत शहर में चार मार्ग और 10 स्थानों पर जल परिवहन विकसित किया जाएगा। इस योजना में ऊर्जा-कुशल इलेक्ट्रिक फेरी और आधुनिक टर्मिनल शामिल होंगे। इससे न केवल यात्रा समय घटेगा बल्कि प्रदूषण में कमी आएगी और नदी पर्यटन (River Tourism in Patna) व रिवरफ्रंट विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

कांग्रेस पर PM मोदी का हमला

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जल परिवहन और बंदरगाह विकास की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मोदी ने कहा कि देश के पुराने बंदरगाह, जो कभी व्यापार का अहम जरिया थे, उपेक्षा की वजह से खत्म होने की कगार पर पहुंच गए। उन्होंने गुजरात समेत देश के अन्य बंदरगाहों का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार का लक्ष्य इन परियोजनाओं के जरिए देश को आर्थिक समृद्धि और खुशहाली की ओर ले जाना है।

कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर पटना साहिब के सांसद, दीघा के विधायक संजीव चौरसिया और पटना की मेयर सीता साहू सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...