दशहरा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में टीम करेगी बिहार दौरा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर नया अपडेट आया है। अक्टूबर और नवंबर के महीने में बिहार विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, जिनकी तारीखों का ऐलान भी अब बहुत जल्द होने वाला है। क्योंकि इस हफ्ते भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की टीम बिहार में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने खुद यह जानकारी दी और बताया कि वह दल-बल के साथ अगले हफ्ते बिहार आ रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

दौरे के बाद होगा चुनाव तारीखों का ऐलान

सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग के दौरे का उद्देश्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और चुनावी कार्यक्रम के लिए रूपरेखा तय करना होगा। वहीं चुनाव आयोग के दौरे की खबर आते ही बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव आयोग के दौरे के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग की टीम के दौरे के बाद हरी झंडी मिलते ही चुनाव की फाइनल तैयारी भी शुरू हो जाएगी।

पहले हफ्ते में संभव है तारीखों का ऐलान

सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर के पहले हफ्ते में चुनाव तारीखों का ऐलान संभव है। 20-21 अक्टूबर को दिवाली और उसके बाद आखिरी हफ्ते में छठ पूजा के मद्देनजर चुनाव की तारीखें तय की जा सकती हैं। मतदान कई फेज में होगा और नवंबर के पहले हफ्ते में मतदान परिणाम जारी हो सकता है। क्योंकि वर्तमान सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है, जिससे पहले बिहार में चुनाव कराकर नई सरकार का गठन कर देना चुनाव आयोग का मकसद है।

यह भी देखें :

5 से 15 नवंबर के बीच वोटिंग संभव

वहीं, चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले हफ्ते में तारीखों का ऐलान करके पांच नवंबर से 15 नवंबर के बीच तीन चरणों में वोटिंग करा सकता है। चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद मतदान होने तक के बीच का समय चुनाव प्रचार के लिए मिलेगा। विधानसभा चुनाव 2020 में पहले फेज का मतदान 28 अक्टूबर को हुआ था। दूसरे फेज का मतदान तीन नवंबर और तीसरे फेज का मतदान सात नवंबर को हुआ था। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित हुआ था।

यह भी पढ़े : 29 सितंबर को बिहार आ सकते हैं PM नरेंद्र मोदी, चुनाव से पहले पटना मेट्रो का होना है उद्घाटन…

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...