स्वदेशी अपनाने को लेकर हजारीबाग में जागरूकता कार्यक्रम, सड़क पर उतरकर सांसद मनीष जायसवाल ने लोगों से की अपील

हजारीबाग. स्वदेशी अपनाने और विदेशी भागने की मांग हजारीबाग में बुलंद हो रही है। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने लोगों को जागरूक करने के लिए सड़कों पर उतरे। हाथों में स्वदेशी अपनाओ का तख्ता लेकर व्यवसायियों से अपील की कि वह स्वदेशी सामान बेचे। उपभोक्ताओं को समझाया गया कि देश के विकास के लिए स्वदेशी ही एकमात्र विकल्प है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को अधिक से अधिक स्वदेशी अपनाने की अपील की है। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल सड़कों पर उतरकर बैनर के साथ लोगों को और व्यवसायियों को स्वदेशी अपनाने की अपील कर रहे हैं। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी साथ नजर आए। सांसद ने बताया कि स्वदेशी अपनाना आज के समय में देश की मांग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए स्वदेशी अपनाने पर बल दिया है। हम लोगों को प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर स्वदेशी अपनाना चाहिए।

हजारीबाग के व्यवसायियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाने की अपील का स्वागत किया है। इन्होंने कहा कि अगर हम स्वदेशी सामान का उपयोग करेंगे तो देश की अर्थव्यवस्था दुरुस्त होगी। जिस तरह अमेरिका व्यवहार कर रहा है, उसे सही और करारा जवाब स्वदेशी अपनाने से ही दिया जा सकता है।

स्थानीय लोगों ने भी किया स्वागत

हजारीबाग के स्थानीय लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाने की अपील का स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वदेशी अपनाने को कहा है तो यह हमारा दायित्व भी है। स्वदेशी अपने से देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और अमेरिका जैसे देश को करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म कर लोगों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar Sugar Mill Plan: 25 नई चीनी मिलों के लिए गन्ना...

बिहार में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद मिलों को फिर से शुरू करने की तैयारी। चिन्हित जिलों में गन्ना विस्तार के...

BPSC Exam Security Update: पेपर लीक की अफवाहों पर आयोग का...

 BPSC ने सोशल मीडिया पर वायरल पेपर लीक और बायोमेट्रिक प्रक्रिया से जुड़े दावों को निराधार बताया। आयोग ने परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह...

Ranchi Crime Case: MDS छात्रा दुष्कर्म कांड में फरार आरोपी शादाब...

रांची के MDS छात्रा दुष्कर्म कांड में फरार आरोपी शादाब ने कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस अब रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में...

Bengal Election Campaign: Hemant Soren ने TMC के समर्थन में काशीपुर-मानबाजार...

मुख्यमंत्री Hemant Sorenने पश्चिम बंगाल दौरे पर काशीपुर और मानबाजार में TMC उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा की, भाजपा पर जमकर निशाना साधा।Bengal...

Ranchi Water Supply Crisis: 54 साल पुरानी पाइपलाइन से बढ़ी परेशानी,...

 रांची की नई शहरी जलापूर्ति योजना तीसरी बार टली। 54 साल पुरानी पाइपलाइन से लोगों को पानी संकट, ड्राई जोन इलाकों में बढ़ी परेशानी।Ranchi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img