Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों को लेकर राज्यपाल की चिंता, सिर्फ आश्वासनों से नहीं चलने वाला काम  

Ranchi-गृह मंत्रालय के दिशा निर्देश पर राज्य के हालात पर अपनी रिपोर्ट भेजने के बाद राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य

के विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलसचिव,

उप कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और वित्त पदाधिकारी जैसे पदों को रिक्त रहने पर अपनी चिंता प्रकट की है.

इस बैठक में राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, झारखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी,

प्रधान सचिव, वित्त अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव, कार्मिक, वंदना डाडेल, सचिव, भवन निर्माण विभाग सुनील कुमार

सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद थें.

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, कार्मिक विभाग, झारखण्ड लोक सेवा आयोग

को अपने कार्यों में तेजी लानी होगी.  झारखंड लोक सेवा आयोग को नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करना होगा.

छात्र हित में वित्तीय संसाधन (फंडिंग) भी होनी चाहिये.

विश्वविद्यालयों में किए गए कार्यों पर अपनी नाराजगी  व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सिर्फ आश्वासनों से काम नहीं चलने वाला.

चांसलर पॉर्टल की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महाविद्यालय इसे प्रभावी बनायें. अगले सत्र के लिये शैक्षणिक सत्र

का निर्माण किया जाय. विश्वविद्यालयों में समय पर परीक्षाओं का संचालन और परीक्षा परिणाम जारी किया जाय

ताकि शैक्षणिक सत्र किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने में बाधा न बने.  यदि विश्वविद्यालयों द्वारा

समय पर दीक्षांत समारोह  का आयोजन नहीं किया जाता है, तो विश्वविद्यालय उपाधि छात्रों के घर पर भेजा जाय.

Commercial Advertisment

Jeevika Second Chance Program: 37 साल की गुड़िया देवी बनीं मैट्रिक...

Jeevika Second Chance Program, पटना: पढ़ाई बीच में छूट जाने के बाद भी बिहार की महिलाओं ने साबित कर दिया है कि शिक्षा हासिल...

Bihar Women Archery Team: दो टीमों को हराकर बिहार की बेटियों...

Bihar Women Archery Team, पटना: महिला इंडियन राउंड तीरंदाजी स्पर्धा में बिहार की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक की उम्मीदें कायम रखी...

Bihar New Sugar Mills: बिहार के दो जिलों में खुलेगी नई...

Bihar New Sugar Mills, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को फिर से गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी...