अब बलात्कार करने के तजुर्बे से तय हो रही है हमारी राजनीतिक हैसियत– पप्पू यादव

Patna– जाप अघ्यक्ष पप्पू यादव ने हरियाणा सरकार की ओर से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim)

को जेड सुरक्षा प्रदान करने पर अपनी पीड़ा का इजहार किया है.

पप्पू यादव ने कहा  है कि अब राजनीति से उनका मन विमुख हो रहा है.

आज की राजनीति की कड़वी सच्चाई यह है कि जनता भी उन बाबाओं और नेताओं का सम्मान करती है जिन

पर बलात्कार का  मुकदमा होता है.

जिन बाबाओं और नेताओं के पास जितना लम्बा Ak 47 होता है, रिश्वत और काली कमाई होती है, उसका राजनीतिक

और सामाजिक कद भी उतना ही उंचा होता है, जनता भी उसके पीछे ही भागती है. नहीं तो क्या कारण है

कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जैसे बलात्कारी को जेड सुरक्षा प्रदान की जा रही है.

आखिर यह राजनीति हमें कहां ले जा रही है. हम किस समाज का निर्माण कर रहे हैं.

पप्पू यादव ने अपनी पीड़ा का इजहार करते हुए कहा कि अब मन करता है कि राजनीति से दूर रह कर सिर्फ मानवता की सेवा करुं.

यहां बता दें कि हरियाणा सरकार ने एडीजीपी (सीआईडी) की रिपोर्ट को आधार बना कर डेरा सच्चा सौदा

प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा (Z Plus Security) उपलब्ध करवाया है. हरियाणा सरकार ने

बाबा रहीम की जान को खालिस्तान समर्थकों से जान का खतरा बताया है.

रिपोर्ट-शक्ति

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...