Ramgarh: दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Ramgarh: डाड़ी के थाना गिद्दी क्षेत्र वासरी कॉलोनी में शुक्रवार दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें एक सतकड़िया निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दो मिश्राईनमोढ़ा निवासी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया गया है।

Ramgarh: दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर

वहीं घटना की सूचना पर गिद्दी पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक वाशरी कॉलोनी गिद्दी चिकन शॉप के समीप दो मोटरसाइकिल जबरदस्त तरीके से आमने सामने टकरा गई। इसके बाद सड़क के किनारे दुकानों में खड़े लोग सहम गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई।

Ramgarh: हादसे में एक की मौत

दुर्घटना के बाद बाइक सवार घायल मिश्राईनमोढ़ा निवासी प्रेम बेदिया (35 वर्ष), किशोर बेदिया (40 वर्ष) और सतकड़िया निवासी राजेश बेसरा को गिद्दी अस्पताल लाया गया, जहां राजेश बेसरा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो को रेफर किया गया। घटना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

रविकांत की रिपोर्ट

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन पर झारखंड के 700 गांवों में...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी पहल की जा रही है। शुक्रवार को राज्य के 24...

RIMS MBBS Admission 2026: रिम्स में MBBS दाखिले से पहले होगी...

RIMS MBBS Admission 2026: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में इस बार 250 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया में जाति प्रमाण पत्रों की...

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बीच...

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड की राजधानी रांची के एक युवक के लापता...