यूपी विधानसभा चुनाव : 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान जारी, योगी सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव चुनाव के चौथे चरण के तहत नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है.

विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा

और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.

इस चरण में कुल 2.12 करोड़ मतदाता 624 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.

साल 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में इन 59 में से 51 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी.

इसके अलावा सपा को चार, बसपा को तीन और भाजपा के सहयोगी अपना दल-सोनेलाल को एक सीट मिली थी.

यूपी विधानसभा चुनाव का प्रचार काफी ‘हाई वोल्टेज’ वाला रहा और सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार कार्य में अपनी

पूरी ताकत झोंक दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा के निशाने पर ज्यादातर सपा ही रही.

भाजपा ने अहमदाबाद बम धमाके के मामले में पिछले शुक्रवार को अभियुक्तों को सुनाई गई सजा को लेकर सपा

पर तीखे वार किए और उसे आतंकवादियों से हमदर्दी रखने वाली पार्टी करार दिया.

उधर, अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा गठबंधन ने भाजपा की कथित नाकामियों गिनाते हुए मतदाताओं से वोट मांगे.

चौथे चरण के तहत नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान:

अखिलेश ने अपनी ज्यादातर रैलियों में चुनाव के पहले तीन चरणों मे सपा गठबंधन को जोरदार समर्थन

प्राप्त होने का दावा करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक पराजय होगी.

बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी कई रैलियां करके जनता से सपा, भाजपा और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने

की अपील की और कहा कि प्रदेश की जनता को असली सुशासन सिर्फ बसपा दे सकती है.

कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने जगह-जगह रोड शो और सभाएं

कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे और मतदाताओं से अपील की कि वे धर्म और जाति के आधार पर

नहीं बल्कि बुनियादी मुद्दों पर ही वोट दें.

तिकोनिया गांव में पिछले साल तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत

के मामले को लेकर सुर्खियों में आए लखीमपुर खीरी में भी चौथे चरण में ही मतदान होगा.

चौथे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है उनमें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक (लखनऊ कैंट),

मंत्री आशुतोष टंडन (लखनऊ पूर्वी) पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा (सरोजिनी नगर), उत्तर प्रदेश विधानसभा के

पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल (हरदोई) शामिल हैं.

इसके अलावा नेहरू-गांधी परिवार का ‘गढ़’ माने जाने वाले रायबरेली में भी चौथे चरण में मतदान होगा.

यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई आदिती सिंह एक बार फिर मैदान में हैं.

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...