जेडीयू नेता की हत्या पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा, कानून-व्यवस्था पर खड़ा किया सवाल

पटना : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार को घेरा है. सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल के जरिए नेता प्रतिपक्ष ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बिहार की एनडीए सरकार में कानून व्यवस्था पूर्णतः समाप्त हो चुकी है. गाय के नाम पर मुस्लिम युवक जेडीयू नेता थे, उसे पीट कर जिंदा जलाकर दफना दिया गया. नीतीश कुमार बताएं बिहार में लगातार ऐसी घटना क्यों हो रही है लोग कानून को हाथ में क्यों ले रहे हैं.

जदयू कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

jdu 1 22Scope News

जदयू कार्यकर्ता खलील आलम उर्फ रिजवी अपहरण के बाद हुई हत्या के 2 दिनों के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें मृतक खलील देखे जा रहे हैं. कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा असामाजिक बातें कहते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर जेडीयू कार्यकर्ता खलील आलम रिजवी जिसकी हत्या कर अपराधियों के द्वारा लाश को पद जली हालत में एक पोल्ट्री फॉर्म के खाली पड़े कमरे में दफना दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 फरवरी के रात्रि 1ः00 बजे शव को बरामद किया.

परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

इस मामले में परिजनों के द्वारा 16 फरवरी को मुसरीघरारी थाना में परिजनों के द्वारा आवेदन दिया गया जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई. इस मामले में पुलिस ने पैसे की लेनदेन की बात बताई थी. पुलिस के द्वारा बताया गया था कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे का लेनदेन हुआ था. लेकिन जेडीयू कार्यकर्ता से संबंधित वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर अनुराग झा के द्वारा 2 मिनट 51 सेकंड का वीडियो डाला गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है.

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया कि इस घटना के मामले में पुलिस के द्वारा एक शख्स को गिरफ्तार किया गया और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वह इस बीच एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ स्टेटमेंट मृतक के द्वारा दिए जा रहे हैं. इस मामले की भी जांच की जा रही है. इसी सिलसिले में परिवार के लोगों से वह मिलने पहुंचे हैं. बताते चलें कि जेडीयू कार्यकर्ता खलील आलम रिजवी का शव कल्याणपुर थाना के वासुदेवपुर बुधी गंडक नदी बांध के किनारे बंद पड़े पोल्ट्री फार्म के कमरे से बरामद किया गया था.

रिपोर्ट: प्रणव राज/ सुनील

तेजस्वी का इमोशनल कार्ड, वोट डालते वक्त याद रखें लालू का चेहरा

बिहार में बढ़ते अपराध पर बीजेपी के हमले पर जदयू ने कसा तंज, जानिये क्या बोले श्रवण कुमार

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...