सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत, विरोध में 10 किमी तक एनएच जाम

स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

धनबाद : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ईस्ट इंडिया मोड़ के समीप ट्रैक्टर से दबकर मजदूर की मौत हो गई है.

वहीं पुलिस पर लोगों ने वसूली का आरोप लगाया है. पुलिस के डर से कूदकर भागने की कोशिश में ट्रैक्टर के

नीचे व्यक्ति दब गया और उसकी जान चली गई.

घटना के बाद विरोध में भारी संख्या में सड़क पर स्थानीय लोग उतर गए हैं और लगभग 2 घंटे से जीटी रोड को जाम

कर रखा है. सड़क के दोनों ओर लगभग 10 किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी लाइन लगी हुई है.

पुलिस के साथ कई बार ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई. जिसको देखते हुए पुलिस ने भारी संख्या

में मौके पर लाठी पार्टी को भी बुला लिया है.

मामले की सूचना के बाद निरसा से पूर्व विधायक और मासस नेता अरूप चटर्जी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं

एवं डीएसपी घटना स्थल पर पहुंचे हैं. लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं.

अरूप चटर्जी ने कहा है कि गोविंदपुर पुलिस के वसूली अभियान के कारण ही इस व्यक्ति की जान गई है.

उन्होंने कहा कि आए दिन घटनास्थल के समीप पुलिस वसूली करती दिखती है.

जिस पर अंकुश लगना चाहिए और वरीय पुलिस अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए.

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर उन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करवाना चाहिए.

उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग की है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

मोतीहारी में मिट्टी धसान में 10 बच्चियां दबी, एक की मौत, 9 का चल रहा इलाज

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...