गोपालगंज को अमृत भारत ट्रेन की सौगात, सांसद आलोक कुमार सुमन ने दिखाई हरी झंडी

गोपालगंज को अमृत भारत ट्रेन की सौगात, सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने दिखाई हरी झंडी ,थावे जंक्शन से दिल्ली जाना हुआ आसान

गोपालगंज : गोपालगंज जिलेवासियों के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। गोपालगंज से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है। सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Goal 7 22Scope News

इस ट्रेन की शुरुआत लोगों को आने-जाने में होगी सुविधा

राजधानी के लिए सीधी कनेक्टिविटी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। इस नई रेल सेवा की शुरुआत से गोपालगंज और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को अब दिल्ली आना-जाना काफी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

jun 22Scope News

शुभ अवसर पर रेलवे के अधिकारी, नेता सहित कई लोग थे मौजूद

​इस शुभ अवसर पर, रेलवे विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, गोपालगंज के बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू सहित कई तमाम नेता और सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में एक उत्सव का माहौल बना दिया और लोगों ने सांसद के इस प्रयास की जमकर सराहना की।

go2 22Scope News

वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ एक दिन यानी सोमवार को ही चलेगी​

यह ट्रेन छपरा जंक्शन से शुरू होकर सिवान जंक्शन होते हुए थावे जंक्शन पर सोमवार को दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगा। फिर यह ट्रेन तमकुही रोड कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा। वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ एक दिन यानी सोमवार को ही चलेगी।

go1 22Scope News

यह ट्रेन क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है – सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन

गोपालगंज के जदयू सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने इस अवसर पर कहा कि यह ट्रेन क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में इस ट्रेन को सातों दिन चलाने के लिए रेलवे मंत्रालय से प्रयास किया जाएगा, ताकि गोपालगंज के लोगों को हर दिन दिल्ली की सीधी यात्रा का लाभ मिल सके।

ये भी पढ़े : सम्राट चौधरी ने अमृत भारत एक्सप्रेस समेत 7 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...