Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

मिथिलांचल को PM देंगे बड़ी सौगात, बिहार के पहले नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा करेंगे रवाना…

पटना: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार दौरा पर आ रहे हैं। अपने दौरा के दौरान PM मोदी बिहार को कई सौगात भी देने जा रहे हैं। इसमें बिहार के लिए एक खास तोहफा है नमो भारत ट्रेन की। PM मोदी बिहार दौरे के दौरान बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन पटना से जयनगर के बीच चलेगी जो कि पटना से जयनगर के बीच की यात्रा करीब 5 घंटे में करेगी। नमो भारत ट्रेन का रैक पटना पहुंच चुकी है और इसे राजेंद्र नगर टर्मिनल के कोचिंग काम्प्लेक्स में लगे गई है।

नमो भारत ट्रेन की खासियत

इस ट्रेन का इंटेरियर मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर बनाया गया है। इस ट्रेन के सभी बोगी वातानुकूलित और चेयर कार होंगे। इस ट्रेन की क्षमता करीब एक हजार यात्रियों की है। इस ट्रेन का डिजाईन मेट्रो ट्रेन की तरह बनाया गया है जिसमें सभी बोगी में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे जिसे ट्रेन के ड्राईवर आसानी से देख सकते हैं। इसके साथ ही सभी बोगियों में ड्राईवर से बात करने की सुविधा भी मौजूद होगी। यह ट्रेन पटना से मोकामा, बरौनी के रास्ते जयनगर तक चलेगी

यह भी पढ़ें – BJP ने ED को बना दिया है Election Department, कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में….

160 किमी प्रति घंटा होगी रफ्तार

बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन की रफ़्तार करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी जो कि औसतन 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से चलेगी। पटना से जयनगर जाने में अमूमन ट्रेनों को 8 से 9 घंटे लगते हैं जबकि यह ट्रेन करीब साढ़े 5 घंटा में ही जयनगर तक की यात्रा पूरी कर लेगी। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए यात्री अन्य ट्रेन की तरह स्टेशन से टिकट ले सकते हैं।

वर्चुअल तरीके से PM मोदी करेंगे उद्घाटन

24 अप्रैल को बिहार दौरा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि PM मोदी आगामी 24 अप्रैल को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे मधुबनी में पंचायती राज मंत्रालय की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देश भर के पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे बिहार में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  मरीन ड्राइव पर Drone उड़ा रहा था युवक, पुलिस ने लिया हिरासत में….

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...