बिरगांव के बड़ाकर नदी में नाव पलटने से 10 लोगों की मौत

नाव पलटने से 10 लोगों की मौत

Jamtara– बड़ाकर नदी में हादशा में नाव पलटने से 10 लोगों का नदी में डुबने की खबर आयी है.

इसके साथ ही दर्जनों लोग लापता बताये जा रहे हैं.

स्थानीय लोग 10 नाव लेकर डुबे लोगों की तलाश कर रहे हैं.

हादसे में कई बाईक भी डुब गया है, नदी किनारे आस-पास के गांव के लोग जुटे हुए हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि दो लोग किसी तरह तैर कर बाहर निकलने में कामयाब रहें.

लेकिन कई लोग तैर कर निकलने में कामयाब नहीं हो सके.

वरीय पदाधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना

मामले की जानकारी मिलते ही वरीय पदाधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं.

स्थानीय लोग भी अपने स्तर से राहत कार्य में लगे हुए है.

स्थानीय प्रशासन को भी तत्काल राहत कार्य पहुंचाने का आदेश दिया जा चुका है.

15 से 17 लोग सवार थें नाव पर

बताया जा रहा है कि नाव में 15 से 17 लोग सवार थें, इस बीच तेज आंधी और बारिश के कारण नाव पलट गयी.

सभी नाव पर सवार होकर बरबेंदिया नदी घाट से जामताड़ा जा रहे थें.

 

रिपोर्ट- उज्जवल 

इसे भी पढ़ें-

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...