पटना में भारी बारिश से बड़ा हादसा, 10 फिट नीचे धंसी सड़क, फंस गई 2 गाड़ियां

पटना : बिहार सहित राजधानी पटना में गुरुवार को भारी बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ वो शुक्रवार को भी पूरी रात जारी रहा। आने वाले चार से पांच दिनों तक बारिश का कहर अभी और देखने को मिलेगा। कई जिलों में रेड अलर्ट जारी है। वहीं पटना के मीठापुर सब्जी मंडी के पास भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा सामने आया है।

Goal 7 22Scope News

आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी

मीठापुर सब्जी मंडी के पास लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क अचानक धंस गई, जिसमें दो गाड़ियां फंस गईं। सड़क धंसने की आवाज और कंपन से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग दहशत में हैं और इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई है। बताया जाता है कि तीन साल पहले ही ये सड़क बनी थी, जो तेज बारिश नहीं झेल पाई और वाहन का बोझ पड़ते ही टूट गई।

पटना में बारिश से बड़ा हादसा, 10 फिट नीचे धंसी सड़क, 2 गाड़ियां फंसी

सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल इलाके को घेरकर यातायात रोक दिया गया है और राहत कार्य जारी है। दरअसल, शुक्रवार की देर रात से हो रही लगातार बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। गली-मोहल्लों में जलजमाव से आम जनता परेशान है। बुडको और नगर निगम के कर्मचारी सुबह से जल निकासी अभियान में जुटे हुए हैं। राजधानी के अलग-अलग इलाकों के लिए क्यूआरटी सक्रिय की गई है।

Patna Mithapur 1 22Scope News

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी भारी वर्षा होने की संभावना है। इसलिए पश्चिमी चंपारण, कैमूर, गया, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, शेखपुरा, जमुई और बांका में अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी देखें :

RJD ने किया ट्वीट, कहा- भाजपा और नीतीश कुमार का कमीशन खोर विकास! 

राजद ने मीठापुर हादसे को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि भाजपा और नीतीश कुमार का कमीशन खोर विकास। पटना के मीठापुर फ्लाईओवर के नीचे की सड़क धंसी। बारिश का मार नहीं झेल पाया धृतराष्ट्र का विकास। 20 साल से नीतीश कुमार के विकास की यही सच्चाई है। हर एक ठेके टेंडर में काम देने से पहले ठेके की राशि की बड़ी राशि कमीशन के रूप में नीतीश कुमार के अधिकारी और भूंजा पार्टी के गैंग वाले वसूल लेते हैं। बचे खुचे पैसों में ऐसा ही तो काम होगा।

यह भी पढ़े : झारखंड Weather Update: 10 अक्टूबर के बाद मानसून की वापसी, दीपावली पर साफ रहेगा मौसम

विवेक रंजन की रिपोर्ट

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार लोक सेवा...

Jharkhand SIR Update: झारखंड में वोटर लिस्ट संशोधन तेज, 8.43 लाख...

 झारखंड में SIR के तहत 16 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 8,43,063 और फॉर्म-8 के 5,35,865 आवेदन डिजिटाइज हुए। रांची में नाम जोड़ने और संशोधन...

Anant Singh Road Show: मोकामा में अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी...

Anant Singh Road Show, पटना: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कथित तौर पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने...