स्कूली छात्रों ने गया अभियंत्रण महाविद्यालय का किया शैक्षणिक भ्रमण

गयाजी : जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गया अभियंत्रण महाविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने छात्रों को इंजीनियरिंग शिक्षा, आधुनिक तकनीकी प्रयोगशालाओं और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। भ्रमण के दौरान प्रो. रंजीत कुमार चौधरी, डॉ. प्रलयंकर कुमार सिंह, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. राहुल कुमार एवं सुजीत कुमार ने छात्रों को बताया कि राज्य सरकार इंजीनियरिंग शिक्षा को सुलभ और किफायती बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। छात्रों को लैब, लाइब्रेरी, डिजिटल क्लासरूम व स्टार्टअप सेल जैसी सुविधाओं से अवगत कराया गया।

वर्तमान समय टेक्नोलॉजी का युग है और आने वाला भविष्य तकनीकी ज्ञान पर आधारित होगा – डॉ. प्रलयंकर कुमार सिंह

डॉ. प्रलयंकर कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय टेक्नोलॉजी का युग है और आने वाला भविष्य तकनीकी ज्ञान पर आधारित होगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में स्टार्टअप सेल की सुविधा उपलब्ध है, जिससे छात्र अपने नवाचारों को आगे बढ़ा सकते हैं। प्रो. राहुल कुमार ने जानकारी दी कि सरकार अत्यंत न्यूनतम शुल्क पर इंजीनियरिंग की पढ़ाई का अवसर दे रही है। नामांकन शुल्क मात्र दस रुपये है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र भी उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर छात्र बड़े-बड़े कंपनियों में कार्यरत हैं व कई छात्र उच्च सरकारी पदों पर भी कार्य कर रहे हैं।

Gaya Engineering College 22Scope News

शिक्षकों ने छात्रों को मेहनत, लगन और तकनीकी शिक्षा के महत्व को समझाते हुए भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया

इस शैक्षणिक भ्रमण में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, नगमा, +2 उच्च विद्यालय, पाई विगहा और रामेश्वर प्रसाद +2 उच्च विद्यालय, बेलागंज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और तकनीकी वातावरण को देखकर उत्साह व्यक्त किया। अंत में शिक्षकों ने छात्रों को मेहनत, लगन और तकनीकी शिक्षा के महत्व को समझाते हुए भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़े : राज्यस्तरीय ‘उमंग 2026’ में गयाजी अभियंत्रण महाविद्यालय ने लहराया परचम

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp: 96 हजार से ज्यादा काम, ₹4,628 करोड़...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp, पटना: सरकारी परिसंपत्तियों की स्थिति बेहतर करने और आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल...