875 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त

गयाजी : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच शेरघाटी के बहेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो कारों से 875 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। मामला बहेरा थाना कांड संख्या 35/26 से जुड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के चतरा की ओर से एक अर्टिगा और एक टाटा नेक्सन में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एनएच-70 पर बहेरा थाना गेट के पास वाहन जांच के लिए नाका लगाया।

जांच के दौरान दोनों संदिग्ध वाहन पहुंचे, पुलिस को देखते ही चालकों ने भागने की कोशिश की – पुलिस

आपको बता दें कि जांच के दौरान दोनों संदिग्ध वाहन पहुंचे। पुलिस को देखते ही चालकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार और लाल बिहारी कुमार, दोनों झारखंड निवासी के रूप में हुई है। अर्टिगा कार से सैकड़ों कैन बीयर और व्हिस्की की बोतलें बरामद हुईं, जबकि टाटा नेक्सन से भी बड़ी मात्रा में रॉयल स्टैग व्हिस्की और बीयर जब्त की गई। कुल मिलाकर 875 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की गई है।

Gaya Wine 1 1 22Scope News

बिहार में शराब का निर्माण, परिवहन और बिक्री दंडनीय अपराध है – बहेरा SHO रवि रंजन कुमार

बहेरा थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि बिहार में शराब का निर्माण, परिवहन और बिक्री दंडनीय अपराध है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

Gaya Wine 4 22Scope News

यह भी पढ़े : स्कूली छात्रों ने गया अभियंत्रण महाविद्यालय का किया शैक्षणिक भ्रमण…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...