बैंकिग सिस्टम की लापरवाही व भ्रष्टाचार के लपेटे में आया सेना का जवान, गाढ़ी कमाई से खरीदी संपत्ति हुई नीलाम

बैंकिग सिस्टम की लापरवाही और भ्रष्टाचार के लपेटे में आया सेना का जवान, गाढ़ी कमाई से खरीदी संपत्ति हुई नीलाम

कटिहार : देश की सरहद पर दुश्मनों से लोहा लेने वाला एक सैनिक अपनी ही संपत्ति बचाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। मामला कटिहार नगर थाना क्षेत्र के अमला टोला का है, जहां आर्मी मैन धर्मेंद्र सिंह ने अरुण कुमार सिंह से फरवरी 2021 में एक जमीन सहित खरीदी थी।

Goal 7 22Scope News

इलाहाबाद बैंक से नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेकर प्राप्त की थी संपत्ति

बताया जाता है कि अरुण सिंह ने इसी संपत्ति पर इलाहाबाद बैंक से लोन लिया था, जिसके बदले कागजात बैंक में गिरवी रखे थे। धर्मेंद्र सिंह ने बैंक का बकाया चुकाकर अप्रैल 2019 में नो ड्यूज सर्टिफिकेट प्राप्त किया और संपत्ति अपने नाम कर ली।

22 22Scope News

कुछ समय बाद IOB ने उसी संपत्ति पर दावा ठोंक दिया

आपको बता दें कि कुछ समय बाद इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने उसी संपत्ति पर दावा ठोंक दिया। बैंक का कहना था कि अरुण सिंह के पिता राम इकबाल सिंह ने 2010 में उसी जमीन पर लोन लिया था, जिसमें बेटा गारंटर था। लोन नहीं चुकाने पर बैंक ने संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया।

1 4 22Scope News

बैंक अधिकारियों पर लगाया जालसाजी का आरोप

जब धर्मेंद्र सिंह को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्कालीन डीएम से न्याय की गुहार लगाई। जांच में सामने आया कि बैंक को दिए गए दस्तावेज फर्जी थे। धर्मेंद्र सिंह का आरोप है कि बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से बाप-बेटे ने जालसाजी कर फर्जी दस्तावेजों पर लोन पास कराया और अब उनकी वैध संपत्ति पर कब्जा किया जा रहा है। उनका कहना है कि ड्यूटी पर रहते हुए बैंक ने उनकी संपत्ति को नीलाम कर दिया।

mo 22Scope News

जवान ने प्राथमिकी दर्ज कर लगाई न्याय की गुहार

उन्होंने इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन यह मामला सिस्टम की लापरवाही और भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण बन गया है। जिसमें एक सैनिक आज अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी गई संपत्ति के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहा है।

ये भी पढे : पटना में भारी बारिश से बड़ा हादसा, 10 फिट नीचे धंसी सड़क, फंस गई 2 गाड़ियां

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...