पटना : भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार में एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की गई है। पटना नगर निगम के पूर्व कार्यपालक अभियंता की 55 लाख रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त करने का निर्देश आज न्यायालय ने दिया है। तत्कालीन इंजीनियर ललन प्रसाद सिंह उनकी पत्नी नीलम देवी और पुत्र चंदन कुमार के नाम से अवैध संपत्ति पटना में अर्जित की गई है। इसमें राजीव नगर थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्र जंक्शन के पास तीन मंजिला मकान राजीव नगर में दो कट्टे की कीमती जमीन शामिल है। बिहार विशेष न्यायालय अधिनियम के तहत संपत्ति जब्त करने का निर्देश निगरानी की विशेष अदालत ने दिया है। इस बात की जानकारी निगरानी की विशेष लोग कभी योजक राजेश कुमार ने दी है।
यह भी पढ़े : घर में चोरी के दौरान वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट



















