Ghatsila By-Election 2025: दीपावली से पहले बड़ा राजनीतिक धमाका! Ramdas Soren के पुत्र Somesh Soren बन सकते हैं मंत्री

झारखंड में घाटशिला उपचुनाव से पहले सियासी हलचल तेज। दीपावली से पहले सोमेश सोरेन को मंत्री बनाए जाने की संभावना, भाजपा की रणनीति पर सबकी नजर।


Ghatsila By-Election 2025 रांची : झारखंड की राजनीति में दीपावली से पहले बड़ा सियासी धमाका तय माना जा रहा है। पूर्व मंत्री एवं घाटशिला के झामुमो विधायक रहे स्वर्गीय रामदास सोरेन के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर जो अटकलें चल रही थीं, उनका पटाक्षेप अब जल्द होने जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर से पहले बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा की जा सकती है। इसके साथ ही घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की घोषणा भी हो जाएगी। ऐसे में संभावना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पुराने फॉर्मूले के तहत पहले रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को मंत्री बनाएं, उसके बाद उन्हें उपचुनाव में उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारें।


Key Highlights:

  • झामुमो विधायक रामदास सोरेन के निधन के बाद उत्तराधिकारी को लेकर सस्पेंस जल्द खत्म होगा।

  • दीपावली से पहले सोमेश सोरेन को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

  • 20 अक्टूबर से पहले बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ घाटशिला उपचुनाव भी घोषित होने की संभावना।

  • झामुमो का पुराना फार्मूला फिर दोहराया जाएगा – पहले मंत्री, फिर उम्मीदवार।

  • भाजपा किसे उतारेगी मैदान में? चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल पर निगाहें।


Ghatsila By-Election 2025:झामुमो का सफल फार्मूला दोहराया जाएगा

यह रणनीति नई नहीं है। इससे पहले भी झामुमो ने इसी फार्मूले से सफलता हासिल की है।
2019 में हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके पुत्र हफीजुल हसन को पहले मंत्री बनाया गया और फिर मधुपुर से उपचुनाव लड़वाया गया, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की।
इसी तरह 2023 में पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाकर डुमरी उपचुनाव में उतारा गया, जहां वे विजयी रहीं।
अब घाटशिला में सोमेश सोरेन को लाल बत्ती देकर मैदान में उतारने की तैयारी उसी रणनीति का हिस्सा बताई जा रही है।

Ghatsila By-Election 2025: घाटशिला उपचुनाव कब?

रामदास सोरेन के निधन से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की नौबत आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलचल तेज हैं। माना जा रहा है कि यह बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ही कराया जाएगा, जो इस वर्ष के अंत या 2026 की शुरुआत में संभावित है।

Ghatsila By-Election 2025: भाजपा की रणनीति पर निगाहें

अब सबकी निगाहें भाजपा की ओर हैं।
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि भाजपा क्या इस बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारेगी या नया चेहरा देगी।
क्योंकि घाटशिला विधानसभा झामुमो का मजबूत गढ़ रहा है और रामदास सोरेन ने 2024 के चुनाव में चंपाई सोरेन के बेटे को हराकर बड़ी जीत हासिल की थी।

Ghatsila By-Election 2025: सोमेश सोरेन का बयान

इस संबंध में पूछे जाने पर सोमेश सोरेन ने कहा — “दीपावली से पहले धमाका हो जाएगा। बस थोड़ा इंतजार करें, सब कुछ साफ हो जाएगा।”

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...