लाठी-गोली खाकर लड़ी झारखंड की लड़ाई, मजदूर नेता से कैबिनेट मंत्री बनने तक Ramdas Soren का 40 साल  संघर्ष…

Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन (Ramdas Soren) का 15 अगस्त 2025 को निधन हो गया। स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 62 वर्ष की उम्र में उनका यूं अचानक चले जाना झारखंड की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से लेकर पूरे कोल्हान और झामुमो संगठन में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें- Saraikela : मैदान से पुलिस सब इंस्पेक्टर का शव मिलने से मची हड़कंप, मालखाना का चार्ज देने आए थे… 

Ramdas Soren : 1980 में झारखंड मुक्ति मोर्चा से की राजनीतिक शुरुआत

रामदास सोरेन का राजनीतिक जीवन संघर्ष और सेवा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत 1980 में झारखंड मुक्ति मोर्चा से की थी। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर कैबिनेट मंत्री तक के सफर में उन्होंने न केवल राजनीति की सीढ़ियाँ चढ़ीं, बल्कि समाजसेवा और जनसंघर्ष की अपनी छवि भी मजबूत की। ग्राम प्रधान के रूप में जनसेवा की शुरुआत करने वाले रामदास सोरेन ने घोड़ाबांधा पंचायत अध्यक्ष, सचिव और बाद में जमशेदपुर प्रखंड व अनुमंडल कमेटी के सचिव जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों पर भी काम किया।

ये भी पढ़ें- पिता Ramdas Soren को खोने के बाद भावुक हुए सोमेश सोरेन, कहा–परिवार और पार्टी की जिम्मेदारी निभाऊंगा 

90 के दशक में जब जिला विभाजन हुआ, तब वे पूर्वी सिंहभूम के झामुमो सचिव बनाए गए। बाद में उन्होंने लगातार 10 वर्षों तक पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। झामुमो में जिलाध्यक्ष का टर्म ढाई साल का होता है, लेकिन रामदास सोरेन चार बार इस पद पर चुने गए, जिससे उनकी संगठन में पकड़ और लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये भी पढे़ं- Ramgarh : हाईवा ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, भिड़ गई दो थानों की पुलिस, फिर… 

Ramdas Soren : अलग झारखंड राज्य की लड़ाई में शिबू सोरेन के साथ डटे रहे

रामदास सोरेन पहली बार 2009 में घाटशिला विधानसभा सीट से विधायक बने। इसके बाद 2019 और 2024 में भी जनता ने उन पर भरोसा जताया। 30 अगस्त 2024 को उन्हें झारखंड सरकार में जल संसाधन एवं उच्च शिक्षा तकनीकी मंत्री बनाया गया था। बाद में उन्हें स्कूली शिक्षा मंत्री का जिम्मा सौंपा गया। मंत्री पद संभालने के बाद उन्होंने कहा था कि नई सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और जमीनी स्तर पर काम दिखेगा। लेकिन अफसोस, वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप मैनेजर पर फायरिंग, लाखों के लूट की आशंका 

रामदास सोरेन केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक जुझारू आंदोलनकारी भी थे। उन्होंने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई में शिबू सोरेन, चंपाई सोरेन, अर्जुन मुंडा, सुनील महतो और सुधीर महतो के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई थी। उनके खिलाफ झारखंड आंदोलन के दौरान बॉडी वारंट तक जारी हुआ था। इसके बावजूद वे डटे रहे और अंतिम समय तक जनसेवा में लगे रहे।

ये भी पढे़ं- Ramgarh : गुरुजी शिबू सोरेन से मेरा पुराना और गहरा रिश्ता रहा है-नेमरा में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 

Ramdas Soren : शिबू सोरेन और चंपाई सोरेन के बेहद करीबी माने जाते थे रामदास

वे शिबू सोरेन और चंपाई सोरेन के बेहद करीबी माने जाते थे। उनके निधन से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की जनता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में गहरा शोक है।

ये भी पढे़ं- Surya Hansda Encounter : विधायक जयराम महतो ने परिजनों से की मुलाकात, CBI जांच की उठाई मांग 

रामदास सोरेन अपने पीछे पत्नी सूरजमनी सोरेन, तीन पुत्र-सोमेन, रबिन और रूपेश-और एक पुत्री रेणुका को छोड़ गए हैं। उनका जाना झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं दिखती।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Pakur : सहायक आचार्य परीक्षा में नहीं हुआ चयन, पारा शिक्षक ने कर ली आत्महत्या… 

Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं हत्या! भाजपा ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, 17 अगस्त को जाएगी गोड्डा… 

Palamu Double Murder : डबल मर्डर केस से हिला पलामू! सास और दामाद की एक साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Jamshedpur Murder : पत्नी की बेवफाई रास ना आई, पहले पत्नी को काटा फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या, अवैध संबंध… 

Giridih : गांव के बीचोंबीच निकला 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी… 

Breaking : नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाल मुंडवाया, श्राद्ध कर्म की परंपरा निभाई 

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img