BJP अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रधान ने जीतन राम मांझी के बाद की उपेन्द्र कुशवाहा से मुलाकात, सीट शेयरिंग सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा 

BJP अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रधान ने जीतन राम मांझी के बाद की उपेन्द्र कुशवाहा से मुलाकात, सीट शेयरिंग सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा 

Goal 7 22Scope News

बिहार विधानसभा चुनाव की निकटता और दिल्ली से नेताओं के दौरे सियायी गर्मी भी बढती जा रही है । एनडीए हो या महागठबंधन हर खेमें में सीट सेयरिंग को लेकर बैठको का दौर जारी है । इसी क्रम में दो दिनों के दौरे पर बिहार पहुँचे बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान भी आज हम संस्थापक और जीतनराम मांझी आवास पहुँचे । इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे ।

मुलाकात के बाद मांझी ने मीडियाकर्मियों से मुलाकात में कहा सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई है बहुत जल्द इसकी घोषणा हो जायेगी । एनडीए में सब कुछ आल ईज वेल है ।

कुल 243 सीटों में 203 सीट सामान्य , दो सीट एससी और 38 सीटें एसटी के नाम

आपको बता दे की कुल बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों में 203 सीटें समान्य उम्मीदवार , SC के लिये 2, ST के लिये 38 सीटें घोषित हैं । शनिवार को बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में 60 सीटिंग सीटों पर चर्चा हुई । इस पर संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा विचार विमर्श हुआ ।

रालोमो नेता और सांसद आवास पहुँचे धर्मेन्द्र प्रधान

kk 22Scope News

मांझी से मुलाकात के बाद धर्मेन्द्र प्रधान रालोमो नेता और सांसद उपेन्द्र कुशवाहा से भी मुलाकात की । जहाँ उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा भी रहे । गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी कुशवाहा, केन्द्रीय मंत्री अमित साह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात चर्चा में रही थी ।

pawan n 22Scope News

सीट शेयरिंग पर समीक्षा के बाद होना निर्णय

आपको बता दे कि एनडीए में कुल पांच दल है जिसमें बीजेपी और जेडीयू के अलावा लोजपा( रामविलास ) के चिराग पासवान, रालोमो नेता उपेन्द्र कुशवाहा, हम संस्थापक जीतन राम मांझी हैं । इनके बीच सीट शेयरिंग का गणित साधना अभी बाकी है ।

ये भी  पढ़े :    बिहारियों पर केरल कांग्रेस का ट्वीट पर हमलावर हुई बीजेपी -जेडीयू, कांग्रेस की मानसिकता पर उठाए सवाल

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...