Advertisment

गया सीट से ताल ठोकेंगे जीतनराम मांझी, जदयू की थी सीटिंग सीट

पटना: एनडीए में सीट शेयरिंग फाइनल होने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी खुश हो गए हैं। जीतनराम अपने मनचाहे सीट गया से लोकसभा चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे। एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा होते ही मांझी ने एलान कर दिया कि वे गया लोकसभा सीट से मैदान में उतरेंगे। गया लोकसभा सीट जदयू की सीटिंग सीट है और पिछली बार भी लोकसभा चुनाव में जदयू के विजय कुमार ने जीतनराम को पटखनी देते हुए यहां से जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार सीट बंटवारे में यह सीट हम को दे दी गई है।

ये भी पढ़ें: नाराज जीतनराम मांझी को मनाने पहुंचे सम्राट

एनडीए में सीट बंटवारे में हम को एकमात्र सीट दी गई है जो कि गया लोकसभा क्षेत्र है और यहां से खुद जीतनराम मांझी मैदान में उतरेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मांझी होली के बाद अपना नामांकन दाखिल करेंगे वहीं पार्टी के अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हम के खाते में यह सीट आने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। विदित हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गया लोकसभा सीट से जदयू के विजय कुमार मैदान में थे जबकि महागठबंधन से यह सीट हम के खाते में गई थी और तब भी जीतनराम मांझी ही मैदान में थे। 2019 लोकसभा चुनाव में जीतनराम मांझी को जदयू के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...