पाण्डेयडीह बाजार में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, एक मोटरसाइकिल जलकर खाक

कतरास. पाण्डेयडीह बाजार स्थित खेदन सोनार की जनता साइकिल दुकान में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दुकान में गैस सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान अचानक छह गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि एक अन्य मोटरसाइकिल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान में साइकिल और मोटरसाइकिल के स्पेयर पार्ट्स के साथ-साथ गैस रिफिलिंग की भी सुविधा दी जाती थी।

हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी रही। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अवैध गैस रिफिलिंग की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों में दहशत

घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस रिफिलिंग पर रोक लगाने की मांग की है।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...