पुलिस मुठभेड़ में STF जवान शहीद, परिजनों पहुंचे मोतिहारी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एसटीएफ पटना का एक जवान श्रीराम कुमार यादव शहीद हो गए। इस दौरान पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को मार गिराया, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपराधियों ने एक दिन पहले ही पुलिस को फोन कर मुठभेड़ की चुनौती दी थी

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने एक दिन पहले ही पुलिस को फोन कर मुठभेड़ की चुनौती दी थी और कई पुलिसकर्मियों को गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई थी। देर रात गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने चकिया इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

Motihari Jawan 1 1 22Scope News

STF जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ जवान श्रीराम कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे तत्काल मोतिहारी के रहमानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहीद जवान पटना एसटीएफ में कार्यरत था और उसका पैतृक घर सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बताया जा रहा है। इसी दौरान मुठभेड़ में एसटीएफ पटना का एक जवान अपराधियों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी जवानों ने उसे तत्काल मोतिहारी के रहमानिया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहीद जवान पटना एसटीएफ में तैनात था और उसका पैतृक घर सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बताया जा रहा है।

Motihari Jawan 2 22Scope News

सूचना मिलते ही शहीद जवान के परिजन मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंच गए

घटना की सूचना मिलते ही शहीद जवान के परिजन मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंच गए। पार्थिव शरीर को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार बिलखते हुए कह रही थी कि अगर हमें पता होता तो हम उन्हें ड्यूटी पर नहीं जाने देते। वहीं मां की हालत भी बेहद नाजुक बनी हुई है। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें भी इस दृश्य को देखकर नम हो गईं।

Motihari Jawan 1 22Scope News

घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है, सर्च अभियान जारी

घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। पूरे इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है ताकि फरार अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर DIG, DM व SP सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो अपराधी ढेर हो गया तो वहीं एक एसटीफ का सिपाही श्रीराम कुमार यादव भी शहीद हो गए। शहीद सिपाही श्रीराम कुमार यादव का पार्थिव शरीर जब पुलिस लाइन मोतिहारी में लाया गया तो परिवार वाले बिलख-बिलख कर रोने लगे। वहीं कांस्टेबल के पार्थिव शरीर को डीआईजी, डीएम और एसपी सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मियों ने श्रद्धाजंलि समर्पित किया।

Motihari SP 22Scope News

इस घटना में 2 अपराधी ढेर हुआ, एक पुलिस कांस्टेबल भी शहीद हो गए – SP स्वर्ण प्रभात

आपको बतादें कि सोमवार की देर रात्रि अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ है। घटना जिले के चकिया थाना क्षेत्र के शिवहरवा गांव के समीप की है। मृतक में अपराधी प्रियांशु दुबे और कुंदन ठाकुर शामिल है। वहीं इस घटना में एसटीएफ के सिपाही श्रीराम कुमार शहीद हो गए हैं। घटना की जानकारी देते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस घटना में दो अपराधी ढेर हुआ है तो वहीं एक पुलिस कांस्टेबल भी शहीद हो गए। इस घटना में अपराधियों के पास से एक कारबाइन के साथ अन्य हथियार बरामद हुआ है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया और उससे पुछताछ भी जारी है।

Motihari SP 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : रामगढ़वा में 3 भैंसों की चोरी, पिकअप से ले गए चोर

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...