वोट से तय होगा हमारा मुकद्दर, ओवैसी का आक्रामक पैगाम, बराबरी व हक की जंग का आह्वान

वोट से तय होगा हमारा मुकद्दर, ओवैसी का आक्रामक पैगाम, बराबरी और हक की जंग का आह्वान

गयाजी : गयाजी जिले के चाकन्द हाई स्कूल में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक सिरे से सभी राजनीतिक पार्टियों को ‘जालिम’ शब्द से सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते 60 वर्षों से हमारे गरीब गुरबों का खून चूस रहे हैं। सभा में सीधे-सीधे कहा कि ये चुनाव सिर्फ वोट का हिसाब नहीं। ये हमारी इज्जत, हमारी बराबरी और हमारे बच्चों के भविष्य का सवाल है। उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि अब वोट देकर केवल सरकार चुनना ही काफी नहीं, अपने सियासी घर को मजबूती दीजिए। नेता वहीं बनेगा जो आपके खातिर खड़ा होगा।

Goal 7 22Scope News

ओवैसी का संदेश वोट का करे सही इस्तेमाल

ओवैसी ने कहा कि पिछले 60 साल से हम सिर्फ वोट डालकर लौटते रहे। बदलाव नहीं हुआ, सुविधाएं नहीं मिलीं, नौजवानों का पलायन रुका नहीं। बेटियों की पढ़ाई को मौके नहीं मिले। उनका कड़ा संदेश था कि अब खड़े हो कर वोट का सही इस्तेमाल कीजिए। मतदाता सिर्फ नंबर नहीं, सिटीजन बनिए। जब आप सिटीजन बनेंगे, आपके हक लौटेंगे।

OO6 22Scope News

जनता की ताकत और संगठित मुहिम से बदलेगी तस्वीर

सभा में उन्होंने निर्दोषों पर जुल्म का जिक्र किया। इस मोके पर अपनी पार्टी की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि ट्रेन के डिब्बे में गोली, परिवारों की तकलीफ और फिर सरकार से मिलकर जो वादे पूरे कराए गए। यह सब काम हमारी पार्टी की ओर से किया गया। ओवैसी ने कहा कि जनता की ताकत से ही इंसाफ हुआ। ये दिखाता है कि संगठित मुहिम से तस्वीर बदल सकती है।

OO4 22Scope News

भाजपा-नीतीश की नीतियों ने बढ़ाई भ्रष्टाचार और असमानता

ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा-नीतीश की नीतियों ने भ्रष्टाचार और असमानता बढ़ाई। गरीबों के रजिस्ट्रेशन से पैसे लेने की बातें उठाईं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की नीतियों ने आम आदमी को लूटने की आजादी दे दी है। ओवैसी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि न खाऊंगा न खाने दूंगा लेकिन उनके सहयोगी नीतीश कुमार की सरकार बिहार में गरीबों का खून चूस रहा है। उन्होंने वादा किया कि अगर आपकी पार्टी विधानसभा में पहुंचेगी तो ये सिस्टम बदलेगा।

OO67 22Scope News

यह भी देखें :

वोट डालो , जिम्मेदारी उठाओ , अपने सियासी घर की नींव मजबूत करो

उन्होंने मजहबी संस्थाओं के संवैधानिक हक को लेकर आगाह किया और संविधान की रूह को बचाने की जरूरत बताई।ओवैसी ने कहा कि किसी भी कानून को ऐसे न बनाया जाए जो समाज में टूट डालें। हर मजहब का सम्मान होना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने वक्फ बोर्ड के मसले को भी कुरेदा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमारी मस्जिदों व वक्फ की जमीन पर कब्जा करने को कानून बना रही है। आखिर में उनका पैगाम साफ था वोट डालो, जिम्मेदारी उठाओ। अपने सियासी घर की नींव मजबूत करो। यह एक महीने की बात नहीं। यह पीढ़ियों की लड़ाई है। ओवैसी ने सभासदों से अपील की कि इस लड़ाई में साथ दें।

ये भी पढ़े :  गिरिराज सिंह से मिली अक्षरा सिंह, लिखा ‘प्राप्त हुआ आशीर्वाद’ — क्या कुछ बड़ा पक रहा है?

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img