रामनवमी से चैती छठ की तैयारियां तेज, मेलों के लिए 1.63 करोड़ मंजूर

पटना : राज्य सरकार ने विभिन्न धार्मिक आयोजनों एवं मेलों के सुचारु संचालन और बेहतर व्यवस्था के लिए बड़ी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। शुक्रवार को कुल एक करोड़ 63 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य सरकार आस्था एवं परंपरा के बड़े धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को सुरक्षित, व्यवस्थित और जनहितकारी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजनों में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

इन आयोजनों में स्थानीय सक्रिय लोगों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए – विजय कुमार सिन्हा

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इन आयोजनों में स्थानीय सक्रिय लोगों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इससे आयोजनों में निखार आ जाता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पटना नगर क्षेत्र में रामनवमी शोभा यात्रा के आयोजन के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसके अतिरिक्त पटना जिले के दुल्हिन बाजार स्थित उलार धाम सूर्य मंदिर में चैती छठ मेला के लिए छह लाख रुपए, देशभर में प्रसिद्ध औरंगाबाद के प्रसिद्ध देव चैती छठ मेला के लिए 30 लाख रुपए, दरभंगा राम दरबार चौक महावीर मंदिर रामनवमी मेला के लिए पांच लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। सीताकुंड मेला, मुंगेर के लिए 21 लाख, मुजफ्फरपुर श्रावणी मेला का पांच लाख, बांका श्रावणी मेला का 31 लाख और अररिया जिले के बाबा सुंदरनाथ धाम में संपन्न हुए महाशिवरात्रि मेला का बकाया 15 लाख रुपए की राशि की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

सरकार का उद्देश्य हर धार्मिक आयोजन बने सुरक्षित व यादगार – उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उपरोक्त सभी आयोजनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत राशि का उपयोग केवल निर्धारित मदों में ही किया जाए और किसी भी प्रकार का विचलन न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सभी संबंधित समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता एवं अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि राशि का व्यय पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए व समय पर उपयोगिता प्रमाण-पत्र विभाग को उपलब्ध कराया जाए।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा- राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यादगार बने

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यादगार बने। प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि समय पर राशि की निकासी और व्यय सुनिश्चित किया जाए, ताकि आयोजन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान औरंगाबाद जिले को दी 678 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 262 विकास योजनाओं का किया उ‌द्घाटन व शिलान्यास

Bihar Industrial Investment: बिहार में उद्योगों को मिली नई रफ्तार, BIADA...

Bihar Industrial Investment, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में 12...

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...