Illegal LPG Storage Case: रांची के अलकापुरी में छापेमारी, 19 सिलेंडर जब्त, दो भाइयों पर केस दर्ज

रांची के अलकापुरी में अवैध गैस भंडारण का खुलासा, 12 बड़े और 7 छोटे सिलेंडर जब्त, दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।


Illegal LPG Storage Case रांची: राजधानी रांची में घरेलू गैस के अवैध व्यापार और भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। रातू रोड स्थित अलकापुरी इलाके में प्रशासन की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इस मामले में दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सुखदेवनगर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अलकापुरी निवासी अनिल कुमार जायसवाल और उत्कर्ष कुमार जायसवाल पर अवैध गैस स्टोरेज और व्यापार का आरोप है। यह कार्रवाई प्रभारी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात हेहल अंचल अधिकारी घनश्याम कुमार राम के बयान पर की गई।


Key Highlights

  • रांची के अलकापुरी में अवैध गैस स्टोरेज का खुलासा

  • 12 बड़े और 7 छोटे सिलेंडर जब्त

  • दो भाइयों के खिलाफ सुखदेवनगर थाना में केस दर्ज

  • एसडीओ की सूचना पर प्रशासन ने की छापेमारी

  • आरोपियों के पास वैध कागजात नहीं मिले


Illegal LPG Storage Case: छापेमारी में 19 सिलेंडर और रेगुलेटर बरामद

प्रशासन की छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 12 बड़े और 7 छोटे सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें एचपी गैस के पांच, इंडेन के पांच और भारत गैस के दो बड़े सिलेंडर शामिल हैं।

इसके अलावा पांच किलो के तीन, तीन किलो के दो और एक किलो के दो सिलेंडर भी बरामद किए गए। मौके से पाइप लगा एक रेगुलेटर भी जब्त किया गया है, जिससे अवैध उपयोग की आशंका जताई जा रही है।

Illegal LPG Storage Case: एसडीओ की सूचना पर हुई कार्रवाई

प्राथमिकी के अनुसार, यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी से मिली सूचना के आधार पर की गई। लोकेशन मिलने के बाद टीम ने अलकापुरी में छापेमारी की।

घटनास्थल पर पहले से एसडीओ, एएसआई विनोद कुमार सोनी और सुखदेवनगर थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

Illegal LPG Storage Case: कागजात नहीं दिखा पाए आरोपी

छापेमारी के दौरान आरोपियों के पिता और मकान मालिक अनिल कुमार जायसवाल से गैस सिलेंडरों से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके बाद प्रशासन ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Saffrn

Trending News

‘धुरंधर’ की दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ की कमाई का...

Mumbai: जियो स्टूडियोज की फिल्म ‘धुरंधर’ टाइटल की  के दोनों फिल्मों, धुरंधर और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर मिलकर 3000 करोड़ रुपये...

अक्षय तृतीया पर जियोफाइनेंस का धमाकेदार ऑफर, डिजिटल गोल्ड पर ...

Mumbai: अक्षय तृतीया के मौके पर डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों के लिए जियोफाइनेंस ने एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक...

CM सम्राट का BJP प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत-अभिनंदन, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे।...

Garhwa विधायक के पैतृक घर में हुई चोरी, ताला तोड़कर अज्ञात...

Garhwa:  Garhwa जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। Garhwa थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव स्थित स्थानीय भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी...

पूर्व CM नीतीश ने सोशल मीडिया पर बदला अपना प्रोफाइल बायो

पटना : बिहार में सियासत बदली तो अब नीतीश कुमार का सोशल मीडिया एक्स का बायो भी बदल गया है। नीतीश कुमार ने एक्स...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img