Dhanbad: अधिवक्ता कंसारी मंडल के निधन पर कोर्ट परिसर में दी गई श्रद्धांजलि, अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे दूर

Dhanbad: जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, सुंडी समाज के केंद्रीय सचिव एवं झामुमो (JMM) नेता कंसारी मंडल का 6 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को धनबाद कोर्ट परिसर में रखा गया। जहां अधिवक्ताओं, न्यायिक पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान शोकसभा का आयोजन भी किया गया।

अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे दूर :

धनबाद बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष राधे श्याम गोस्वामी ने कहा कि कंसारी मंडल केवल एक वरिष्ठ अधिवक्ता ही नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कानून के सम्मान, अधिवक्ताओं की एकता और न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनका सरल स्वभाव, सौम्य व्यक्तित्व और न्याय के प्रति दृढ़ निष्ठा सभी के लिए अनुकरणीय रही है। उन्होंने कहा कि आज उनके निधन के शोक में धनबाद के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से दूर रहे।

रिपोर्ट: अनिल पांडे

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...