स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कटिहार के प्रेक्षक नियुक्त किए जाने पर संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल का जताया आभार, संगठन को लेकर हुई चर्चा

Ranchi: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री एवं लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। साथ ही कटिहार के प्रेक्षक नियुक्त किए जाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के प्रत्येक निर्देश का पालन पूरी निष्ठा से करेंगे और आगामी चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु पूरी शक्ति से कार्य करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी को दी बधाई :

वहीं वेणुगोपाल ने डॉ. अंसारी को बिहार के कटिहार जिले का प्रेक्षक (Observer) नियुक्त किए जाने पर बधाई दी और कहा कि उनके अनुभव और जमीनी नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में कांग्रेस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, और डॉ. अंसारी जैसी ऊर्जावान शख्सियत से पार्टी को नई दिशा मिलेगी।

झारखंड-बिहार की सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर हुई चर्चा :

बैठक के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। । डॉ. अंसारी ने बताया कि झारखंड-बिहार सीमा से सटे इलाकों में जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से आम जनता में जागरूकता और उम्मीद की नई लहर आई है। जनता का अधिकार छीना गया है, वोट चोरी हुआ है, और अब जनता बदलाव चाहती है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे सुधारों पर भी चर्चा :

मुलाकात में झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे सुधारों पर भी चर्चा हुई। वेणुगोपाल ने डॉ. अंसारी के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के प्रयासों की सराहना की। डॉ. अंसारी ने कहा कि “Health is wealth” सिर्फ हमारे लिए नारा नहीं, बल्कि हमारी प्राथमिकता है। हर नागरिक को बेहतर  स्वास्थय सेवा देना हमारा संक्लप है।

डॉ. अंसारी ने केसी वेणुगोपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के प्रत्येक निर्देश का पालन पूरी निष्ठा से करेंगे और आगामी चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु पूरी शक्ति से कार्य करेंगे।

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...