रामपुरा गांव में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा

रामपुरा गांव में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा

दरभंगा : दरभंगा जिले के रामपुरा में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ। यज्ञ की तैयारियों को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पवित्र जल से भरे कलश के साथ भाग लिया। यात्रा बुढ़वा बाबा स्थान रामपुरा से प्रारंभ होकर बटेश्वर बाबा मंदिर सिंघवाड़ा पहुंची।

DIARCH Group 22Scope News

मानव समाज का कल्याण होगा आचरण और विचारों में शुद्धता आएगी

वहीं देश के प्रसिद्ध कथा वाचक छोटे बापू ने कहा कि आज से लेकर नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। श्रीराम कथा का उद्देश्य है कि वर्तमान में मनुष्यों के अंदर से मानवता का नाश जो हो रहा है। आचरण विचार क्रियाकलापों में राक्षसी प्रवृत्तियों का प्रवेश हो रहा है। उसके लिए यह आयोजन किया जा रहा है। जिससे प्रत्येक मानव जाति का कल्याण हो। कथावाचक ने अपने भावपूर्ण प्रवचन और श्रीराम कथा वाचन से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

9 दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ व कलश शोभायात्रा गांव की सुख समृद्धि को लेकर निकाली गई है

वहीं गांव के मुखिया और कमिटी सदस्य ने बताया कि नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ व कलश शोभायात्रा गांव की सुख समृद्धि को लेकर निकाली गई है। हमारे समस्त रामपुरा ग्राम वासियों के तरफ से यह आयोजन किया गया है। कथा वाचन प्रतिदिन संध्या 3:15 बजे से 6:15 बजे तक आयोजित होगा। नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने को लेकर प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी।

यह भी पढ़े : करंट लगने से बच्चे की मौत, मां ने चमत्कार के उम्मीद से दुर्गा मां के प्रतिमा के सामने रखा शव…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...