निरसाः श्री राधा गोविंद मंदिर में 35वीं श्री मद भागवत कथा के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ हर्षोल्लास के साथ कलश यात्रा निकाली गई। पिछले 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया.
ढोल-नगाड़े की गूंज और जयकारे के साथ मंदिर परिसर से निकल कर कलश यात्रा खुदिया नदी घाट तक पहुंची। भक्त कलश में पवित्र जल भर कर सिर पर रख नंगे पांव पैदल वापस मंदिर परिसर पहुंचे. एक-एक कर सभी श्रद्धालुओं ने कलश को स्थापित किया.
आज दोपहर से 20 सितंबर तक परम श्रद्धेय सनत गोपाल जी की मधुर वाणी द्वारा भागवत कथा सुनाया जाएगा। 21 सितंबर को भंडारा के साथ भागवत कथा की समाप्ति होगी। मौके पर उपस्थित निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि इस कथा का सभी लोग लाभ उठाएं और अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें, जबकि वाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की धर्मपत्नी ने कहा कि राधा गोविंद मंदिर के पुजारी द्वारा उन्हें यहां बुलाया जाना उनका सौभाग्य है.
रिपोर्ट:-संदीप कुमार शर्मा


















