CM नीतीश ने बुलाई JDU की अहम बैठक, सीट शेयरिंग पर होगा अंतिम फैसला

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग पर बातचीत अब अंतिम चरण में है। जदयू और भाजपा के बीच सीटों को लेकर समझौता होने की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीटों और उम्मीदवारों को लेकर आज अंतिम फैसला ले सकते हैं। जदयू के राष्ट्रीय नीतीश कुमार ने पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई है। अब से थोड़ी देर बाद यह बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सीट शेयरिंग को लेकर उम्मीदवारों के नाम तक पर इस बैठक में चर्चा होने की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री आवास पर होने जा रही इस बैठक में नीतीश अपने पार्टी के नेताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।

Goal 7 22Scope News

JDU की सीटिंग सीटें मांग रहे चिराग

एनडीए में सीट शेयरिंग पर चिराग पासवान ने पेंच फंसा रखा है। चिराग कुछ ऐसी सीटों की मांग कर रहे हैं, जो अभी जदयू के कोटे में आ रही है। भाजपा कोटे से चिराग को सीट मिलना है। ऐसे में चिराग के लिए जदयू अपने कोटे की सीट भाजपा को देगी या नहीं, इस पर आज की बैठक में फैसला हो सकता है। नीतीश कुमार वैसी सीटों पर अपने पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे जिन सीटों पर दूसरे घटक दल दावा ठोक रहे हैं। जदयू की ऐसी कई सीटिंग सीटें हैं, जैसे महनार, मटिहानी और चकाई आदि शामिल है। इन सभी सीटों पर चिराग पासवान ने दावा कर रखा है।

यह भी देखें :

बनेगी NDA की सरकार

जदयू अपनी सीटों को लेकर कितना समझौता करता है, यह इस बैठक के बाद ही तय हो पाएगा। हालांकि पार्टी के वरीय नेताओं का कहना है सबकुछ समय से हो जाएगा। सीटों को लेकर बहुत विवाद नहीं है। हम गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। 14 नवंबर को नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की ही सरकार बनेगी। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि 14 नवंबर को बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। सीटों को लेकर गठबंधन में कोई विवाद नहीं है। समय आने पर उम्मीदवारों के नाम बता दिये जाएंगे।

पिछले एक घंटे से सीएम आवास पर चल रही है JDU की बैठक

मुख्यमंत्री आवास में बैठक शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बैठक एक घंटे से चल रही है। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री अशोक चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के साथ अन्य लोग मौजूद हैं। जदयू की बैठक खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी नेता पिछले दरवाजे से निकल गए हैं।

CM Meeting 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव : गिरिराज ने कहा- NDA का CM फेस नीतीश कुमार हैं

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...