लोजपा (रामविलास) की बैठक शुरू, राजू तिवारी सहित सभी बड़े नेता मौजूद

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज यानी गुरुवार को हाईलेवल बैठक शुरू हो गई है। जिसमें प्रदेश व सह प्रभारी अध्यक्ष राजू तिवारी, चुनाव प्रभारी व सांसद अरुण भारती, सांसद शांभवी चौधरी, सांसद राजेश वर्मा, पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडे और संजय सिंह सहित कई नेता मौजूद हैं।

DIARCH Group 22Scope News

चिराग पासवान दिल्ली में हैं, अमित शाह से आज करेंगे मुलाकात

आपको बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जहां जदयू और बीजेपी के बीच सीटों पर सहमति बन चुकी है। वहीं, लोजपा (रामविलास) और बीजेपी के बीच सीटों को लेकर खींचतान बढ़ती जा रही है। इसी बीच चिराग पासवान ने पार्टी की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान दिल्ली में मौजूद हैं वहां पर वह केंद्रीय मंत्री अमित शाह के मुलाकात करेंगे।

यह भी देखें :

मेरे नेता चिराग पासवान किसी से नाराज नहीं है – सांसद राजेश वर्मा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नाराजगी को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि मेरे नेता किसी से नाराज नहीं है बल्कि एनडीए घटक दल के तमाम नेता हमारे नेता के संपर्क में हैं। हमारे नेता भी एनडीए से लगातार संपर्क में है सारे चीज जल्द स्पष्ट हो जाएगी। सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि सब तय हो जाएगा। जब पांच दल एक साथ बैठेंगे तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

LJP R 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : CM नीतीश कुमार ने आवास पर बुलाई JDU की अहम बैठक, सीट शेयरिंग पर होगा अंतिम फैसला…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...