ऑल इंडिया प्रो पंजा एक्स फेडरेशन कप 2025 में कटिहार के लाल का बजा डंका, गोल्ड व ब्रांज मेडल जीतने से जिले में खुशी की लहर

ऑल इंडिया प्रो पंजा एक्स फेडरेशन कप 2025 में कटिहार के लाल का बजा डंका, गोल्ड व ब्रांज मेडल जीतने से जिले में खुशी की लहर

कटिहार : कटिहार जिले के दो जांबाज युवाओं ने ऑल इंडिया प्रो पंजा एक्स फेडरेशन कप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर कटिहार का परचम लहराया है। युवकों ने समिति संसाधनों के बावजूद ये सफलता अर्जित की है।

DIARCH Group 22Scope News

जुनून और हौसले ने दिलाया मुकाम

शहर के वार्ड नंबर-19 लड़कनियां टोला के रहने वाले क्रिस कुमार ने ऑल इंडिया प्रो पंजा एक्स फेडरेशन कप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर कटिहार का परचम लहराया है। वहीं लंगड़ा बागान के आकाश लाला ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दोनों युवा एक छोटे से 10×10 के कमरे में कड़ी मेहनत और सीमित संसाधनों के बीच अभ्यास करते थे। लेकिन उनके जुनून और हौसले ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

ku 22Scope News

प्रतियोगिता में देश भर से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया

पटना सिटी सेंटर मॉल में चार और पांच अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्रिस कुमार ने लेफ्ट हैंड कैटेगरी में यूपी के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया। जबकि राइट हैंड से पंजाब के खिलाड़ी को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल भी जीता। वहीं आकाश लाला ने राइट हैंड श्रेणी में वेस्ट बंगाल के खिलाड़ी को शिकस्त देते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। विजेताओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

kat 22Scope News

जिले और परिवार के लिए गर्व की बात

आपको बता दें कि परिवार और इलाके में इस जीत से खुशी की लहर दौड़ गई है। गोल्ड मेडलिस्ट क्रिस कुमार ने बताया कि परिवार और गुरु डब्लू पासवान के सहयोग से ही यह संभव हो सका। मेरा सपना है कि मैं देश के लिए खेलूं। वहीं मां नमिता देवी ने गर्व जताते हुए कहा की मेरा बेटा अब और ऊंचाइयां छुए, यही मेरी दुआ है। क्रिस और आकाश का कहना है कि अब उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का झंडा बुलंद करना है।

ये भी पढे :  दोबारा चिराग से मिलने पहुंचे नित्यानंद, दोनों ने कहा- सकारात्मक रही बैठक

रतन कुमार की रिपोर्ट

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...