दोबारा चिराग से मिलने पहुंचे नित्यानंद, दोनों ने कहा- सकारात्मक रही बैठक

दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग पर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के बीच गुरुवार यानी नौ अक्टूबर को यानी थोड़ी देर पहले दोबारा मुलाकात हुई जो कि खत्म हो गई है। नित्यानंद राय ने बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत में कहा कि सबकुछ ठीक और सकारात्मक है। चिराग पासवान ने भी कहा कि बैठक सकारात्मक रही। दोनों नेताओं के बीच ये बैठक दिल्ली में हुई।

Goal 7 22Scope News

हम दोनों के चेहरे की मुस्कुराहट सब कहानी बता रही है – नित्यानंद राय

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि हम दोनों के चेहरे की मुस्कुराहट सब कहानी बता रही है। बातचीत सकारात्मक रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन्होंने बता दिया है बातचीत सकारात्मक रही है, बाकी सब बैठकर आराम से बताया जाएगा।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : चिराग के आवास पहुंचे नित्यानंद, पार्टी ने इन्हीं को दिया है बात करने का जिम्मा

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...