Commonwealth Games 2022: 32 मेडल के साथ ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, टॉप-10 में भारत की भी एंट्री

Commonwealth Games 2022 में 32 मेडल के साथ ऑस्ट्रेलिया (Australia) टॉप पर है. बीते दो दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने 13 गोल्ड, 8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज के साथ 32 मेडल हो गये हैं. वहीं टॉप-10 में भारत (Bharat) ने भी एंट्री मार ली है. 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज के साथ भारत 8वें स्थान पर पहुंच गया है.

टॉप-10 में भारत की एंट्री

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) का आगाज हुए दो दिन बीत चुके हैं. अब तक 39 गोल्ड मेडल का फैसला हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 13 गोल्ड के साथ मेडल टेबल में टॉप पर चल रहा है. उसने पहले दिन 8 गोल्ड समेत 16 मेडल जीते थे, दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई दल ने 5 गोल्ड समेत 16 पदक जीते. दूसरे दिन भारत ने भी वेटलिफ्टिंग में 1 गोल्ड समेत 4 मेडल जीतकर टॉप-10 में एंट्री मार ली है.

Commonwealth Games 2022: दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड

मेडल टेबल में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड है, जो अब तक 7 गोल्ड जीत चुका है. मेजबान इंग्लैंड यहां तीसरे नंबर है. इंग्लैंड के हिस्से 5 गोल्ड आए हैं. 72 देशों में से अब तक कुल 20 देशों ने पदक जीते हैं.

Commonwealth Games 2022: टॉप-10 में कौन-कौन से देश शामिल हैं? यहां देखें..

नंबरदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जटोटल
1.ऑस्ट्रेलिया1381132
2.न्यूजीलैंड74213
3.इंग्लैंड512421
4.कनाडा 33511
5.स्कॉटलैंड24612
6.मलेशिया2013
7.दक्षिण अफ्रीका2002
8.भारत1214
9.बरमुडा1001
10.नाइजीरिया1001

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...