झारखंड हाईकोर्ट में भूमि सर्वे को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई, सरकार ने सौंपी स्टेटस रिपोर्ट

रांची. झारखंड में लंबित भूमि सर्वे कार्य को लेकर दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को कर्नाटक और केरल में लिए गए तकनीकी प्रशिक्षण की स्टेटस रिपोर्ट सौंपी।

यह जनहित याचिका प्रार्थी गोकुल चंद द्वारा दाखिल की गई थी, जिसमें मांग की गई है कि झारखंड के सभी जिलों में लैंड सर्वे तत्काल कराया जाए, ताकि भूमि हेराफेरी और फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके। झारखंड में आखिरी बार 1932 में जमीन का व्यापक सर्वेक्षण हुआ था। उसके बाद 1975 में एक बार फिर सर्वे शुरू हुआ, लेकिन यह कुछ ही जिलों में पूरा हो सका। राज्य के अधिकांश जिलों में आज भी लैंड सर्वे अधूरा है।

सरकार को झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश

सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि सर्वे की गति बढ़ाने के लिए पुरानी तकनीक की जगह आधुनिक तकनीकी उपकरणों का प्रयोग किया जाए। अमीन और तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति शीघ्र की जाए। याचिकाकर्ता को भी राज्य सरकार द्वारा सौंपी गई स्टेटस रिपोर्ट की कॉपी उपलब्ध कराई जाए। वहीं राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि सर्वे कार्य में दक्षता लाने के लिए कर्नाटक और केरल से तकनीकी प्रशिक्षण लिया गया है, और संबंधित टीम द्वारा की गई यात्रा की रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी गई है।

Saffrn

Trending News

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...

साइबर पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में साइबर अपराधियों का बोलबाला इन दोनों बढ़ गया है। लगातार साइबर से जुड़े मामलों की संख्या में भी इजाफा...

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत 3 गंभीर घायल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी दीक्षित गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img