नीतीश-चिराग को बड़ा झटका, 2 कुशवाहा नेताओं ने छोड़ा दामन, राजद का थामेंगे हाथ

नीतीश-चिराग को बड़ा झटका, 2 कुशवाहा नेताओं ने छोड़ा दामन, राजद का थामेंगे हाथ

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना के साथ ही नेताओं के रूठने मनाने का दौर भी शुरू हो गया है। अपनी आकांक्षा पूरी नही होने पर नेता दूसरे दल का दामन थामने में गुरेज नही कर रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया से जदयू के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा और वैशाली विधानसभा से एलजेपी नेता अजय कुशवाहा का है।

Goal 7 22Scope News

purr 1 22Scope News

दोनों कुशवाहा नेता थामेंगे RJD की लालटेन

माना जा रहा है कि संतोष कुशवाहा राजद प्रत्याशी के रूप में अपनी सीट भी तय कर ली है और वे जदयू की लेसी सिंह को टक्कर देंगे। पार्टी की अनदेखी का आरोप लगा कर अब तक की नेता जदयू से किनारा कर चुके हैं। पूर्व मंत्री और जदयू नेता लक्ष्मेश्वर राय ने भी पार्टी का साथ छोड़ा दिया है और संजय झा पर मनमानी का आरोप लगाया है। वहीं हाल वैशाली विधानसभा से एलजेपी नेता अजय कुशवाहा का है।

DIARCH Group 22Scope News

विधायक रह चुके लक्ष्मेश्वर राय ने नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया

बिहार के मधुबनी जिले की लौकहा सीट से विधायक रह चुके लक्ष्मेश्वर राय ने नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया। लक्ष्मेश्वर राय ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हो गए। वहीं जदयू के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में जदयू से सांसद रहे। इससे पहले 2010 में वे बीजेपी विधायक बने थे। 2013 में संतोष कुशवाहा बीजेपी छोड़कर जदयू में चले गए थे। उन्होंने भी अपनी अनदेखी पर नाराजी के कारण दलबदल की है। उनके धमदाहा से चुनाव लड़ने की संभावना है।

यह भी देखें :

भीतरघात का कितना होगा असर

वहीं जहां एक तरफ एनडीए सीट शेयरिंग के मामले में फंस कर चिराग और मांझी को मनाने में जुटी है। ऐसे में कुशवाहा समाज के दो नेताओं की दलबदली और नाराज टिकटार्थियों के भीतरघात से बच पाना मुश्किल लग रहा है। चुनाव में इसका क्या असर होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

ये भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : पहले चरण के चुनाव में 121 विधानसभा सीटों के लिये आज से नामांकन शुरू, या त्रुटि होने पर नामांकन होगा रद्द

Patna Graduate Constituency Election: नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में...

Patna Graduate Constituency Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत...

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...