JLKM की केंद्रीय समिति की बैठक 13 अक्टूबर को, घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए बनेगी रणनीति

रांची. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की केंद्रीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 13 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजे तोपचांची में आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्य रूप से आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई है।

JLKM की केंद्रीय समिति की बैठक 13 अक्टूबर को

बैठक में JLKM की संगठनात्मक स्थिति, चुनावी प्रत्याशी चयन प्रक्रिया, कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय मुद्दों, प्रचार अभियान की रणनीति, एवं कार्यकर्ताओं की भूमिकाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

JLKM बैठक में केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारियों, कोल्हान प्रमंडल के जिला एवं प्रखंड स्तरीय नेताओं तथा संबंधित कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है, ताकि वे चुनावी तैयारियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का ऐलान

बता दें कि, चुनाव आयोग ने झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 11 नवंबर 2024 को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। यह सीट राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...