Jamshedpur: कदमा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, अवैध हथियार के साथ चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Jamshedpur: कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ चाचा-भतीजा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों इलाके में शराब के अवैध कारोबार में वर्चस्व कायम करने के लिए कट्टा लेकर घूम रहे थे और किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे।

Jamshedpur: चाचा-भतीजा गिरफ्तार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4, खरकई नदी किनारे दो संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कदमा थाना प्रभारी प्रवेश सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान एक के पास से देशी कट्टा और दूसरे के पास से 8 एमएम की जिंदा कारतूस बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-5, जयप्रकाश नगर निवासी रविनाथ मछुआ (40) और उसके भतीजे आशीष मछुआ (19) के रूप में की गई है।

Jamshedpur: पुलिस जांच में खुलासा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी इलाके में लोगों को डराकर अपना दबदबा बनाए रखना चाहते थे। रविनाथ मछुआ का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले अवैध शराब कारोबार में लिप्त रहने के कारण जेल जा चुका है।

लाला जबीन की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...