Bihar election 2025: सियासी सरगर्मी के बीच तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक साथ पहुंचे पटना

Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौट आए हैं। उनके साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी है। वहीं चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने प्रत्याशियों को टिकट देना शुरू कर दिया है। इस्लामपुर से पार्टी ने राकेश कुमार रोशन को टिकट दिया है। वहीं डॉ. संजीव को परबत्ता सीट से, जबकि बोगो सिंह को मटिहानी सीट से मैदान में उतारा है। लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में यह टिकट वितरण की प्रक्रिया चल रही है।

Bihar election 2025: राजद उम्मीदवारों की सूची

विधानसभा सीटउम्मीदवार का नाम
इस्लामपुरराकेश कुमार रोशन
परबत्ताडॉ. संजीव
मटिहानीबोगो सिंह
साहेबपुर कमालललन यादव
संदेशअरुण यादव

Bihar election 2025: सीट शेयरिंग पर मंथन जारी

हालांकि, महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभावित सीट वितरण इस प्रकार हो सकता है-

दल का नामसंभावित सीटें
RJD (राजद)130-132 सीटें
Congress (कांग्रेस)54 सीटें
VIP (विकासशील इंसान पार्टी)18 सीटें
CPIML (माले)22 सीटें
CPI (भाकपा)4 सीटें
CPIM (माकपा)6 सीटें
JMM (झामुमो)2 सीटें
RLJP (रालोजपा)3 सीटें
IIP2 सीटें

इस बार विधानसभा का चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे और राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। कल ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव की डेट का ऐलान किया था।

Bihar election 2025: दो चरणों में मतदान

चरणतारीख
पहला चरण मतदान6 नवंबर 2025
दूसरा चरण मतदान11 नवंबर 2025
मतगणना14 नवंबर 2025

Bihar election 2025: पहले चरण का शेड्यूल

  • नोटिफिकेशन जारी: 10 अक्टूबर
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर
  • स्क्रूटनी: 18 अक्टूबर
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर
  • मतदान: 6 नवंबर

Bihar election 2025: दूसरे चरण का शेड्यूल

  • नोटिफिकेशन जारी: 13 अक्टूबर
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर
  • स्क्रूटनी: 21 अक्टूबर
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर
  • मतदान: 11 नवंबर

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...