Advertisment

Hazaribagh: समाहरणालय में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, भूमाफियाओं से है परेशान

Hazaribagh: हजारीबाग समाहरणालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जिस वक्त बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बसरिया गांव की रहने वाली महिला प्रभा देवी, पति सुरेंद्र राम, ने ज्वलनशील पदार्थ बोतल में बंद कर माचिस के साथ उपायुक्त कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने का प्रयास करने लगी।

Hazaribagh: महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। परेशान महिला प्रभा देवी ने बताया कि उनकी जमीन पर भूमाफिया लगातार कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बल्कि उनकी जमीन पर जबरन चारदीवारी भी की गई है। इस मामले को लेकर उन्होंने अंचल कार्यालय बरकट्ठा से लेकर जिला प्रशासन को आवेदन भी सौंपा था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पिछले दिन उन्होंने आत्मदाह को लेकर जिला उपायुक्त के कार्यालय में जाकर आवेदन दिया था और उसकी पावती पर्ची भी उन्होंने प्राप्त की थी। आज महिला अपने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह के लिए पहुंच गई। जैसे ही महिला ने अपने सर पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और माचिस जलाने का प्रयास किया, उस वक्त ही पुलिस ने उसे रोक लिया और उनकी मुलाकात हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से करवाई।

Hazaribagh: डीसी ने कहा

हालांकि, इस संदर्भ में हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में भी है। संबंधित मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Jharkhand Police Constable Recruitment 2015: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पात्र...

 झारखंड पुलिस सिपाही भर्ती 2015 के नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। पात्र उम्मीदवारों की चार सप्ताह में नियुक्ति...

Diwali Flight Fare: दीपावली से पहले रांची आने का हवाई किराया...

दीपावली से दो माह पहले ही रांची आने वाली फ्लाइट्स का किराया बढ़ने लगा है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु से टिकट डेढ़ से...

Railway Update: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, 25 से...

 रेलवे ने श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। रांची से 25, 27 और 29 अगस्त को ट्रेन भागलपुर के...