Garhwa: जूते की जगह चप्पल पहनकर स्कूल आई छात्रा की शिक्षिका ने की पिटाई, हुई मौत

Garhwa: बड़गढ़ थाना क्षेत्र के परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा दिव्या कुमारी की मौत के बाद इलाके में उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि छात्रा को सिर्फ इसलिए पिटाई और मानसिक टॉर्चर का शिकार होना पड़ा क्योंकि वह जूते की जगह चप्पल पहनकर स्कूल चली गई थी।

Garhwa: क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा दिव्या कुमारी को विद्यालय की शिक्षिका द्रौपदी मिंज ने सबके सामने केवल इस बात पर पीट दिया कि वह निर्धारित यूनिफॉर्म के तहत जूते की जगह चप्पल पहनकर आई थी। दिव्या को सामने पिटता देख क्लासमेट के सामने वह मानसिक रूप से टूट गई और कथित रूप से कोमा में चली गई। परिजनों ने उसका इलाज कराने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Garhwa: सड़क जाम और प्रदर्शन

दिव्या की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मृतका की मां ने रोते हुए कहा, “मैंने बेटी को पढ़ने भेजा था, लेकिन उन्होंने मेरी बेटी की हत्या कर दी। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वह चप्पल पहनकर स्कूल गई थी। हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए, और कुछ नहीं।”

Garhwa: जांच का भरोसा, कार्रवाई का वादा

विवाद बढ़ता देख पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। बीडीओ ने आश्वासन दिया, “मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषी शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि, “हमें आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच जारी है। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात...

 झारखंड में 12 और 13 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की...

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...