Ramgarh: चैनगड़ा ब्रिज के पास मिली महिला की लाश से उठा रहस्य का पर्दा, दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh: जिले के भुरकुंडा-भदानीनगर फोरलेन रोड पर स्थित चैनगड़ा ब्रिज के पास बीते दिनों एक महिला का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पहले यह मामला रहस्यमयी मौत का प्रतीत हो रहा था, लेकिन अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा।

Ramgarh: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। यह रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और मामले की गंभीरता को देखते हुए 15 विशेष जांच टीमें गठित की गईं।

Ramgarh: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस कप्तान अजय कुमार ने मामले का आधिकारिक खुलासा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुख्य आरोपी सुविन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बिहार के शेरघाटी का निवासी है। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

मोहम्मद एहसान मंजर की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...