Advertisment

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी की सिफारिश, नीता अंबानी ने जताया गर्व

Desk. भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी के लिए अनुशंसित किए जाने पर रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इसे देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय भारत के वैश्विक खेल शक्ति बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

नीता अंबानी ने कहा, “2030 में शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए भारत की सिफ़ारिश होना, एक वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में भारत की यात्रा में एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है। यह हमारे देश की खेल भावना और प्रतिभा का उत्सव है! इस ऐतिहासिक दावेदारी में उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट समर्थन के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूँ। यह क्षण ओलंपिक खेलों को भारत में लाने के हमारे साझा सपने की दिशा में एक और कदम है।”

भारत की ओर से 2030 के शताब्दी वर्ष कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की सिफारिश न केवल देश की खेल क्षमताओं को वैश्विक मंच पर दर्शाती है, बल्कि यह ओलंपिक 2036 की मेजबानी के सपने को भी और मजबूत करती है।

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...