Breaking: गुजरात में बड़ा सियासी उलटफेर, सभी 16 मंत्रियों ने सामूहिक रूप से दिया इस्तीफा

Desk. गुजरात की राजनीति में अचानक एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक के बाद राज्य मंत्रिपरिषद के सभी 16 मंत्रियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है और इसका उद्देश्य राज्य में कैबिनेट विस्तार की तैयारी करना है।

क्या है पूरा मामला?

मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया। इसके बाद सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अपने-अपने त्यागपत्र सौंप दिए। सूत्रों के अनुसार, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने सीएम को छोड़कर सभी मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहा था। अब मुख्यमंत्री पटेल आज रात राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्रियों के इस्तीफे औपचारिक रूप से सौंपेंगे।

कल होगा गुजरात कैबिनेट का विस्तार

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 11:30 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में नई मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की मौजूदगी भी संभावित है।

इस बड़े घटनाक्रम पर अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो यह कदम आगामी चुनावी तैयारियों और प्रशासनिक फेरबदल की दिशा में उठाया गया रणनीतिक फैसला है।

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...

Sattu Vending Machine: पटना में लॉन्च हुई सत्तू वेंडिंग मशीन, बिहार...

Sattu Vending Machine, पटना: बिहार के पारंपरिक और पोषण से भरपूर पेय सत्तू को आधुनिक तकनीक के जरिए देशभर तक पहुंचाने की तैयारी शुरू...